ePaper

Kundali Bhagya Written Update : होटल में सबको देख अक्षय के उड़े होश, मेघा की वजह से टूटा कृतिका का रिश्ता!

Updated at : 05 Feb 2021 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : होटल में सबको देख अक्षय के उड़े होश, मेघा की वजह से टूटा कृतिका का रिश्ता!

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. प्रीता को करण ने कृतिका की चूड़े की रस्म की जिम्मेदारी दी है. प्रीता उसे मना भी नहीं कर पाती. इधर अक्षय उसे मिलने लूथरा हाउस के बाहर बुलाता है. वहीं अक्षय की बातें सुनकर वो अपना पारा खो देती है और उसे थप्पड़ जड़ देती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update: कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. प्रीता को करण ने कृतिका की चूड़े की रस्म की जिम्मेदारी दी है. प्रीता उसे मना भी नहीं कर पाती. इधर अक्षय उसे मिलने लूथरा हाउस के बाहर बुलाता है. वहीं अक्षय की बातें सुनकर वो अपना पारा खो देती है और उसे थप्पड़ जड़ देती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता सारे घरवालों को लेकर उसी होटल में पहुंचती है, जिसमें मेघा और अक्षय रुके हुए है. जब वो वहां जाकर पता करती है तो होटल की रिसेप्शनिस्ट कहती है इस नाम का इंसान यहां नहीं रुका है. ये सुनकर प्रीता के होश उड़ जाते है. इसके बाद जब सब जाने लगते है तो रिसेप्शनिस्ट सबको बताती है कि अक्षय इसी होटल में है.

प्रीता सबको लेकर अक्षय के कमर में पहुंच जाती है औऱ सबको साथ में देखकर अक्षय डरने का नाटक करता है. प्रीता के मेघा के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बोलता. प्रीता पूरा कमरा देखती है लेकिन उसे कोई नहीं मिलता. तभी बाथरुम से आवाज आती है तो कृतिका भी अक्षय से सवाल करने लगती है. राखी उसी समय कृतिका और अक्षय का रिश्ता तोड़ देती है औऱ कहती है उसे यकीन हो गया है कि वो अच्छा लड़का नहीं है.

Also Read: संजय दत्त की बेटी त्र‍िशाला का छलका दर्द, Ex Boyfriend को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

करीना बुआ उनसे कहती है इतनी जल्दी कोई फैसला नहीं ले. जिसके बाद प्रीता हाउसकीपिंग वाले को बुलाकर बाथरुम का दरवाजा खुलवाती है लेकिन वहां कोई नहीं होता. तभी अक्षय के घरवाले वहां आकर कृतिका से उसका रिश्ता तोड़ने की बात कहते है. जिसके बाद करीना इन सबसे माफी मांगती है औऱ ऐसा नहीं करने की बात कहती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि समीर अक्षय का पीछा करता है. वो मेघा और अक्षय को एकसाथ होटल के कमरे में जाते हुए देख लेता है. वो प्रीता को दोनों की पूरी डिटेल्‍स देता है. प्रीता, अक्षय को बेनकाब करने के लिए पूरी फैमिली को होटल ले जाने का फैसला करती है. लेकिन करीना उस पर विश्वास करने से इंकार कर देती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola