Kundali Bhagya Written Update: महेश लूथरा के सामने ये क्या कह दिया पृथ्वी ने, करीना बुआ ने दिया प्रीता को चेतावनी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Mar 2021 10:00 AM
Kundali Bhagya Written Update: कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में नया ट्विस्ट आने वाला है. पृथ्वी लूथरा हाउस आ चुका है. करीना बुआ ने शादी के फंक्शन की जिम्मेदारी प्रीता को दिया है. शर्लिन को पृथ्वी ने बताया है कि वो सबको बर्बाद करने आया है और वो सिर्फ उससे ही प्यार करता है.
Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में नया ट्विस्ट आने वाला है. पृथ्वी लूथरा हाउस आ चुका है. करीना बुआ ने शादी के फंक्शन की जिम्मेदारी प्रीता को दिया है. शर्लिन को पृथ्वी ने बताया है कि वो सबको बर्बाद करने आया है और वो सिर्फ उससे ही प्यार करता है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सृष्टि को लूथरा हाउस में देखकर पृथ्वी काफी खुश होता है. वो कहता है कि कृतिका और सृष्टि बहनें जैसी है तो इस रिश्ते से सृष्टि उसकी साली हुई. माहिरा करण के पास जाने का लिए नया प्लान बनाती है. वो कहती है कि अब वो करण का विश्वास जीतेगी. करण को वो बताती है कि पृथ्वी अपनी मां के साथ घर पर आया है.
माहिरा की बातें सुनकर करण का मूड खराब हो जाता है. इधर सृष्टि प्रीता को कृतिका को समझाने के लिए कहती है. प्रीता उसे बताती है कि कृतिका उसकी कोई बात पर यकीन नहीं कर रही. सृष्टि बताती है कि उसने पृथ्वी और शर्लिन को बाहर छुपकर मिलते हुए देखा. इसका मतलब है वो लोग जरुर कोई बड़ा प्लान बना रहें.
Also Read: बिकिनी के बाद निया शर्मा का ये बोल्ड VIDEO वायरल, हॉट अदाएं देख फैंस हुए बेताब
सृ्ष्टि कहती है कि वो किसी भी कीमत में ये शादी नहीं होने देगी. करीना उन दोनों से कहती है कि अगर शादी में कोई गड़बड़ी हुई तो वो उन्हें नहीं छोड़ने वाली. पृथ्वी महेश लूथरा के पास जाता है और कहता है कि सारी प्रॉपटी की पेपर उसके नाम कर दें क्योंकि अब वो भी हॉफ लूथरा बन गया है.
Also Read: मौनी रॉय ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखी काफी हॉट, बिकिनी फोटो से सोशल मीडिया पर मचा चुकी है तहलका
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि करीना बुआ प्रीता से कहती है कि उसके दामाद पृथ्वी ने उसे अपनी शादी के फंक्शन की जो जिम्मेदारी दी है, उसमें कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए. वहीं पृथ्वी शर्लिन को समझाता है कि वो लूथरा हाउस में सबको बर्बाद करने आया है. शर्लिन कहती है कि शादी करने की क्या जरुरत थी. इसपर वो कहता है कि यकीन करो मुझपर क्योंकि मैं सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










