ePaper

Kundali Bhagya Written Update : प्रीता की लूथरा हाउस में वापसी, माहिरा के उड़े होश, करीना ने गुस्से में कही ये बात

Updated at : 19 Feb 2021 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya  Written Update : प्रीता की लूथरा हाउस में वापसी, माहिरा के उड़े होश, करीना ने गुस्से में कही ये बात

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता अपनी मां के घर पर है. इस बीच प्रीता करण को बहुत मिस करती है वेलेंटाइन डे पर करण प्रीता से मिलने आता है. प्रीता उसको देखकर बहुत खुश हो जाती है. वही घरवाले सोचते है कि प्रीता के कमरे में चोर आ गया है लेकिन फिर सरला के सामने चोर वाला राज खुल जाता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता अपनी मां के घर पर है. इस बीच प्रीता करण को बहुत मिस करती है. वेलेंटाइन डे पर करण प्रीता से मिलने आता है. प्रीता उसको देखकर बहुत खुश हो जाती है. वही घरवाले सोचते है कि प्रीता के कमरे में चोर आ गया है लेकिन फिर सरला के सामने चोर वाला राज खुल जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरला करण से कहती है कि वो सुबह आकर प्रीता को लेकर लूथरा हाउस जाए. जिसके बाद सबको लगता है कि करण वहां से अपने घर चला गया है, लेकिन वो छुप कर फिर से प्रीता के कमरे में चला जाता है. इधर प्रीता और करण बातें करते होते है तभी वो छिपकली को देखकर जोर से चिल्ला देती है. करण उसे चुप कराने की कोशिश करता है.

प्रीता की आवाज सुनकर सरला और जानकी को लगता है कि प्रीता के कमरे में इस बार सच में कोई चोर आ गया है. सब उसके कमरे में जाते है तभी करण दरवाजे के पीछे छिप जाता है. प्रीता और सृष्टि उसे छिपाने की बहुत कोशिश करती है लेकिन जानकी की नजर उसपर पड़ जाती है. जानकी सरला को कुछ नहीं बताती. अगली सुबह करण प्रीता को लेने आते है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : काव्या ने बनाया वनराज के बर्थडे के लिए स्पेशल प्लान, इन बातों से टूटा पाखी का दिल

लूथरा हाउस में करण प्रीता को लेकर आता है. उसे देखकर करीना काफी गुस्सा करती है और कहती है इसकी वजह से तुम्हारी बहन की शादी टूटी. फिर भी तुम प्रीता का लेकर लूथरा हाउस आ गए. करण कहता है कि उसने प्रीता की मां को वादा किया है कि वो उसका हमेशा साथ देगा. वो प्रीता का हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले जाता है. इधरा माहिरा प्रीता को देखकर काफी हैरान हो जाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि माहिरा क्या नया प्लान बनाती है प्रीता को परेशान करने के लिए.

पिछले एपसिोड में आपने देखा कि सरला करण से घर से चले जाने की रिक्‍वेस्‍ट करती है. करण, सरला से अनुरोध करता है कि प्रीता को उसके साथ लूथरा हाउस जाने दे. करण सरला से वादा करता है कि वह हमेशा प्रीता के साथ खड़ा रहेगा क्योंकि उसे उस पर भरोसा है. करण, सरला से प्रीता को उसके साथ जाने की अनुमति मांगता है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola