Kundali Bhagya Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने किया प्रीता की मां सरला को इस वजह से गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Nov 2020 8:00 PM
Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में जारी ट्रैक के अनुसार माहिरा और प्रीता दोनों ने करण के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है. माहिरा और शर्लिन हर कोशिश कर रही है किसी तरह प्रीता का व्रत खराब हो जाए. वहीं, सरला पर शर्लिन बहुत बड़ा आरोप लगाती है, जिसे सुनकर सब हैरान हो जाते है.
Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में जारी ट्रैक के अनुसार माहिरा और प्रीता दोनों ने करण के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है. माहिरा और शर्लिन हर कोशिश कर रही है किसी तरह प्रीता का व्रत खराब हो जाए. वहीं, सरला पर शर्लिन बहुत बड़ा आरोप लगाती है, जिसे सुनकर सब हैरान हो जाते है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन लूथरा हाउस में सबको समझाने में लगी है कि सरला ने ही लड्डू में जहर मिलाया है. वो सरला पर इल्जाम लगाती है कि उसने उसके बच्चे को मारने की कोशिश की है. शर्लिन की बातों का यकीन ऋषभ नहीं करता है औऱ कहता है कि जब भी कुछ होता है तो सारा दोष उनपर क्यों लगाया जाता है.
इधर करण भी ऋषभ की बात मान लेता है और शर्लिन को खरी- खोटी सुनाता है. वो शर्लिन के प्रेग्नेंट होने वाले बात पर भी यकीन नहीं करता. जिसके बाद शर्लिन खूब सारा ड्रामा करती है औऱ दादी को समझाने की कोशिश करती है. लेकिन इस बार दादी भी उसकी बात नहीं सुनती है. वहीं, प्रीता से सृष्टि कहती है कि कही शर्लिन और माहिरा ने ही तो उसे जहर देने की कोशिश तो नहीं की, ये सुनकर समीर चौंक जाएगा.
इधर शर्लिन सरला के घर पुलिस को लेकर पहुंच जाती है उसे गिरफ्तार करवाने. पुलिस को सरला समझाने की कोशिश करती है लेकिन पुलिस उसकी बात नहीं मानती और उसे गिरफ्तार कर लेती है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता को पता चल जाता है कि माहिरा ने उसे जहर दिया था, जबकि माहिरा सारा दोष सरला पर डाल देती है. करीना और दादी, माहिरा की बात मान लेती हैं लेकिन प्रीता को असलियत का पता है. हालांकि, प्रीता ने सरला को निर्दोष साबित करने का फैसला किया. वहीं सरला ऐसे आरोपों से पूरी तरह परेशान है.
लेकिन माहिरा हारने के लिए तैयार नहीं है और इसलिए वह प्रीता को चेतावनी देती है कि वह करण के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे दे या फिर पूरे परिवार को खो दे. माहिरा बार बार कहती हैं कि सरला ने प्लान के तहत लड्डू में जहर मिलाया था, उनसे उसे इसके बारे में बताया भी था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










