ePaper

The Kapil Sharma Show : 'अब कहोगे मैंने बिकिनी क्यों पहनी...', जब कपिल शर्मा की 'भूरी’ ने ट्रोलर्स को दिया था मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 24 Nov 2020 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show : 'अब कहोगे मैंने बिकिनी क्यों पहनी...', जब कपिल शर्मा की 'भूरी’ ने ट्रोलर्स को दिया था मुंहतोड़ जवाब

The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti photo : मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में भूरी के किरदार में नजर आती है. सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी स्टाइलिश तसवीरें शेयर करती रहती है. लेकिन कई बार उन्हें अपनी बोल्ड तसवीरों के कारण ट्रोल कर दिया जाता है. ऐसे में एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हटती और ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देती है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti photo : मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में भूरी के किरदार में नजर आती है. सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी स्टाइलिश तसवीरें शेयर करती रहती है. लेकिन कई बार उन्हें अपनी बोल्ड तसवीरों के कारण ट्रोल कर दिया जाता है. ऐसे में एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हटती और ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देती है.

सुमोना चक्रवर्ती ने कुछ समय पहले स्विमिंग पूल की एक तसवीर शेयर की थी, जिसनें वो स्विमसूट पहने नजर आई थी. इस शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘अब आप कहेंगे कि मैंने स्विमसूट क्यों पहना हुआ है? मैंने खुद को ढका क्यों नहीं है? सुनो- हम क्या पहनते हैं क्या नहीं. हम क्या करते हैं क्या नहीं. हम ड्रिंक करें या स्मोक, चाहें पैंट पहनें, बिकनी पहनें या साड़ी.

https://www.instagram.com/p/B9d7kgcl3gt/
https://www.instagram.com/p/CAIm8wSl5kw/
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ‘नायरा’ ने बैकलेस टॉप पहनकर बिखेरा हुस्न का जलवा, आप भी देखिए शिवांगी जोशी का बोल्ड अंदाज

आगे इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, चाहे हम काम करें या न करें. हम बच्चे चाहते हैं या नहीं. हम शादी करना चाहते हैं या नहीं, इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है.अपने जीवन और अपने आसपास के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाइये. अपने रूढ़िवादी व्यवहार के साथ लोगों को जज करना बंद करें.’ इस पोस्ट के जरिए उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया था, जो आए दिन महिलाओं की जीवनशैली को लेकर कमेंट करते हैं.

https://www.instagram.com/p/B6YV4-JFh9e/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने बिकिनी फोटो से फैंस के उड़ाए होश, ‘पुरानी सोनू’ का ये अंदाज आप भी देखिए

कॉमेडियन कपिल शर्मा की ‘भूरी’ यानी सुमोना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. असल जिंदगी में सुमोना काफी बोल्ड हैं. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद ग्लैमरस और हॉट तसवीरें मौजूद है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस की तसवीरें वायरल हुई थी, जिसमें वो समंदर किनारे बिकिनी में पोज देती नजर आई थी. इस तस्वीर में सुमोना ने अपने पैर पर बना हुआ टैटू भी फ्लॅान्ट करते हुए दिखी थी.

https://www.instagram.com/p/B2tfF1-Fcpq/

बता दें कि सुमोना ने लोकप्रियता बड़े अच्छे लगते हैं से पायी, लेकिन ‘द कपिल शर्मा शो’ ने उन्हें हर घर में नई पहचान दिलाई है. शो में कपिल से उनकी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसन्द आती है. उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरियल्‍स में काम किया है. सुमोना और कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं. सुमोना ने साल 2018 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की पत्‍नी मंजू के‍ किरदार में नजर आईं. इस किरदार से उन्‍हें खासा पहचान मिली. दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मन मोहा था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola