Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की 'नायरा' ने बैकलेस टॉप पहनकर बिखेरा हुस्न का जलवा, आप भी देखिए शिवांगी जोशी का बोल्ड अंदाज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Nov 2020 3:34 PM

विज्ञापन

Shivangi Joshi photo : टीवी शो ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' की मुख्य कलाकार नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है. शो में संस्कारी बहू का रोल करने वाली शिवांगी असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Shivangi Joshi photo : टीवी शो ये ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ की मुख्य कलाकार नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है. शो में संस्कारी बहू का रोल करने वाली शिवांगी असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है.

शिवांगी जोशी एक के बाद एक तसवीर शेयर कर इंटरनेट पर ग्लैमर का तड़का लगती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लाखों है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक बैकलेस ड्रेस में तसवीर पोस्ट की है. यह एक्‍ट्रेस की पुरानी तसवीर है जिसमें नायरा बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही हैं. उनका दिलकश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है.

https://www.instagram.com/p/BsNNNzVh__o/
https://www.instagram.com/p/BsOAN7jBdbv/
https://www.instagram.com/p/BrZm1kyhXSu/
Also Read: बैकलेस फोटो शेयर कर कहर बरपा रही हैं मौनी रॉय, देखें टीवी की नागिन का बोल्ड लुक

इस दिल चुरा लेने वाली तसवीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ब्लैक कलर आप पर सूट करता है.’ एक ने लिखा, ‘मेरा दिल हमेशा टूट जाता है जब आप रिप्लाई नहीं करती है.’ एक ने लिखा, ‘किलर लुक.’ एक ने लिखा, ‘नजर ना लग जाए किसी की.’ वहीं, कई अन्य यूजर्स ने उनके फिगर की भी तारीफ की.

Also Read: मौनी रॉय ने केवल स्वेटर पहनकर कराया फोटोशूट, बोल्ड अदाओं पर दिल हार बैठे यूजर्स

इससे पहले शिवांगी की एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस तसवीर में वो बर्फीली वादियों में पिंक साड़ी में पोज देते नजर आई थी. वहीं एक और तसवीर में वह अपने ऑनस्‍क्रीन पति कार्तिक यानी मोहसिन खान के साथ रोमांटिक पोज देती दिखी थी.

https://www.instagram.com/p/BLpyqGTDCSZ/
https://www.instagram.com/p/BLVrLKgj_D5/

बता दें कि शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह ‘बेइंतहा’ में आयर हैदर के किरदार में नजर आईं. अभिनेत्री सीरियल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था. इसके बाद साल 2016 से वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं. शिवांगी ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन इन द वर्ल्ड 2018′ की लिस्‍ट में में 5 वें नंबर पर थी जिसे ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola