ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : पृथ्वी के भाई की शो में इंट्री, होने वाला है प्रीता का अपहरण!

Updated at : 24 Sep 2020 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : पृथ्वी के भाई की शो में इंट्री, होने वाला है प्रीता का अपहरण!

Kundali Bhagya Spoiler Alert : 'कुंडली भाग्य' में प्रीता करण से शादी करके लूथरा हाउस आ चुकी है. शादी के बाद प्रीता सारी रस्में निभा रही है. इस दौरान प्रीता को अपनी सास से पहली रसोई के बदले शगुन भी मिलता है. वहीं पृथ्वी शर्लिन पर चिल्लाता है और उसे मूर्खों की महारानी कहता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता करण से शादी करके लूथरा हाउस आ चुकी है. शादी के बाद प्रीता सारी रस्में निभा रही है. इस दौरान प्रीता को अपनी सास से पहली रसोई के बदले शगुन भी मिलता है. वहीं पृथ्वी शर्लिन पर चिल्लाता है और उसे मूर्खों की महारानी कहता है.

अब तक आपने देखा कि माहिरा वेटर के हाथों प्रीता को पानी पीने क लिए भेजती है, जिसमें उसने कुछ मिलाया होता है. ये पानी पीकर प्रीता को चक्कर आने लगता है. वहीं, पृथ्वी प्रीता का ना पाने के चक्कर में शराब पीकर धुत रहता है. इधर शो में एक नये विलेन की इंट्री होने वाली है. पृथ्वी का भाई पवन, जो करण और श्रद्धा आर्या के किरदार प्रीता के लिए नई मुसीबत बनेगा.

पवन अपनी मां से सबकुछ पूछता है कि उसके भाई की ऐसी हालत क्यों है. इसपर उसकी मां उसे प्रीता के बारे में बताती है. जिसके बाद पृथ्वी के फोन पर माहिरा का फोन आता है ओऱ पवन पृथ्वी बनकर उससे सारी बात कर लेता है. पवन आने वाले एपिसोड में अपने भाई की मदद करता दिखेगा. वो कहता है कि वो अपने भाई के लिए प्रीता को किडनैप करेगा.

Also Read: TRP Ranking: टॉप 5 में ‘अनुपमा’ ‘कुमकुम भाग्य’ का दबदबा, जानें कौन सा सीरियल है नंबर 1 पर

वहीं, लूथरा हाउस में सब रिस्पेशन की तैयारी करते होंगे. राखी प्रीता से कहेंगी कि आज बहुत बड़ा दिन है इसलिए आज बाहर वालों को ये बिल्कुल पता नहीं चलना चाहिए कि हमारे रिश्ते खराब है. प्रीता कहेगी मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगी कि जिससे किसी को बुरा लगेगा. इधर प्रीता को चक्कर आने लगता है.

प्रीता अपने कमरे में जा रही होती है तभी करण उसे मिलता है. इस बीच दोनों के बीच फिर से प्यारी सी नोंक-झोंक होती है. ये सारी बातें माहिरा सुनती होती है. एपिसोड में आप देखेंगे कि माहिरा मुंह दिखाई रस्म में हूबहू प्रीता का लुक कॉपी कर लेगी. माहिरा चाहती है कि प्रीता लूथरा परिवार से दूर हो जाए ताकि करण की जिंदगी में उसकी एंट्री हो सके. माहिरा की ये हरकत देखकर प्रीता का खून खौल जाएगा. इस बार प्रीता माहिरा को चेतावनी दे डालेगी कि अब उसकी कोई भी चाल नहीं चलेगी.

Also Read: ‘तेरे नजर लाग जागी’ गाने पर सपना चौधरी ने किया जानलेवा डांस, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola