ePaper

TRP Ranking: टॉप 5 में 'अनुपमा' 'कुमकुम भाग्य' का दबदबा, जानें कौन सा सीरियल है नंबर 1 पर

Updated at : 25 Sep 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
TRP Ranking: टॉप 5 में 'अनुपमा' 'कुमकुम भाग्य' का दबदबा, जानें कौन सा सीरियल है नंबर 1 पर

Trp Rating Top 5 Shows : बार्क (BARC India) की 37वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस बार की लिस्ट में एक बार फिर से 'कुंडली भाग्य' नंबर 1 पर जमा हुआ है. दूसरे नंबर पर 'अनुपमा' शो है. वहीं, एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्य ने लिस्ट में फिर से अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है.

विज्ञापन

Trp Rating Top 5 Shows : बार्क (BARC India) की 37वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. इस बार की लिस्ट में एक बार फिर से ‘कुंडली भाग्य’ नंबर 1 पर जमा हुआ है. दूसरे नंबर पर ‘अनुपमा’ शो है. वहीं, एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्य ने लिस्ट में फिर से अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है.

1. कुंडली भाग्य

इस बार फिर से टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर जीटीवी का शो कुंडली भाग्य है. ये शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9: 30 बजे टीवी पर आता है. श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर अभिनीत शो पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर हावी रहा है. इन दिनों शो में काफी दिलचस्प ट्रैक चल रहा है. प्रीता और करण की शादी हो चुकी है. वहीं, माहिरा और शर्लिन दोनों की शादी तोड़ने के लिए नई चाल चल रही है. आने वाले दिनों में प्रीता किडनैप हो सकती है. कुंडली भाग्य को 8145 इम्प्रेशन मिले हैं.

2. अनुपमा

‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे लीड रोल में हैं. टीआरपी लिस्ट में इस बार भी ये शो दूसरे नंबर पर है. इन दिनों शो में पारितोष औऱ किंजल की सगाई का सीन चल रहा है. काव्या वनराज के घर आ चुकी है. वहीं अनुपमा काव्या के इरादे से वाकिफ नहीं है. अनुपमा को 6774 इम्प्रेशन मिले हैं.

Also Read: ‘मेरा पहला प्यार’ पर सपना चौधरी ने किया धमाकेदार डांस, देखें ये गजब VIDEO

3. कुमकुम भाग्य

कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में एकता कपूर का शो कुमकुम भाग्य भी शामिल हो गया है. शो कुमकुम भाग्य काफी पुराना शो है और सोमवार से शुक्रवार जीटीवी पर प्रसारित किया जाता है. पिछले हफ्ते ये शो पांचवें नंबर पर था, लेकिन इस बार इसने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. शो में सृष्टि झा, शब्बीर अहलुवालिया, मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में है. इसे 6259 इम्प्रेशन मिले है.

4. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

सब टीवी पर प्रसारित होनेवाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 12 सालों से लोगों को हंसाता आ रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से इसकी रेटिंग में गिरावट आई है. पहले ये शो तीसरे नंबर पर था, लेकिन अब चौथे नंबर पर आ चुका है. शो में सुनैना फौजदार और बलविंद सूरी की नई इंट्री हुई है और धीरे-धीरे लोग इन्हें पसन्द करने लगे है. शो को 5971 इम्प्रेशन मिले हैं.

Also Read: टीवी इंडस्ट्री भी ड्रग्स की गिरफ्त में, ‘एबिगेल पांडे’ ‘सनम जौहर’ से लेकर ‘सिद्धार्थ शुक्ला’ तक ये नाम रहे हैं विवादित!

5. इंडियाज बेस्ट डांसर

पिछले हफ्ते इंडियाज़ बेस्ट डांसर शो नंबर 3 पर था, लेकिन इस हफ्ते ये शो धड़ाम से नीचे गिर गया है. इस बार इंडियाज़ बेस्ट डांसर पांचवें नंबर पर है. इस शो को मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज करते हैं. शो में फिलहाल मलाइका अरोड़ा की जगह नोरा फतेही है. पिछले हफ्ते शो में सिंगर नेहा कक्कड़ और सन्नी कौशल आए थे. शो को 5917 इम्प्रेशन मिले हैं.

बात करें द कपिल शर्मा शो की तो पिछले कुछ हफ्तों से शो टॉप-5 से गायब है. वहीं, अन्य शो जैसे नागिन 5, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये रिश्ते हैं प्यार के भी जैसे शोज भी टॉप 5 की लिस्ट से बिल्कुल गायब ही हो गए है.

Also Read: रिलीज होते ही आसिम रियाज और सहनूर का रोमांटिक गाना ‘बदन पे सितारे’ मचा रहा तहलका, यहां देखें VIDEO

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola