ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता ने पुलिस और मीडिया को बताया माहिरा का ये सच, करण के रिसेप्शन में आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 21 Oct 2020 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता ने पुलिस और मीडिया को बताया माहिरा का ये सच, करण के रिसेप्शन में आने वाला है नया ट्विस्ट

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में प्रीता को पृथ्वी की सच्चाई का पता चल जाता है. प्रीता पृथ्वी से कहती है कि उसे कभी उसका यकीन नहीं करना चाहिए और करण की बात माननी चाहिए थी. जिसके बाद प्रीता पवन और पृथ्वी से बचकर लूथरा हाउस पहुंच जाती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता को पृथ्वी की सच्चाई का पता चल जाता है. प्रीता पृथ्वी से कहती है कि उसे कभी उसका यकीन नहीं करना चाहिए और करण की बात माननी चाहिए थी. जिसके बाद प्रीता पवन और पृथ्वी से बचकर लूथरा हाउस पहुंच जाती है.

लूथरा हाउस में प्रीता को फिर से देखकर माहिरा के होश उड़ जाते है. इधर प्रीता को करण के पास देखकर वो जल जाती है औऱ सबको बताना चाहती है कि वो करण की पत्नी है लेकिन ये कोई नहीं सुनता. प्रीता सारे मीडिया वालों और पुलिस के सामने कहती है कि वो ही करण की वाइफ है औऱ माहिरा सबसे झूठ बोल रही है. प्रीता ये भी कहती है कि माहिरा ने खूब सारी शराब पी रखी है.

प्रीता की बात सुनकर माहिरा भड़क जाती है और कहती है कि उसने कोई शराब नहीं पी रखी है और उसे इसके लिए कोई चेक भी कर सकता है. ये सुनकर रानू आंटी उसके पास जाती है और कहती है कि इसके पास से बहुत ज्यादा शराब की स्मेल आ रही है. ये सुनकर सारे घर वाले हंसने लगते है. वहीं मुंह दिखाई की रस्म में आए लोग प्रीता की तारीफ करते है.

Also Read: VIDEO : कंगना रनौत के इस गाने पर कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ और ‘करण’ ने दिखाया अपना स्वैग, फैंस बोले- आप दोनों की जोड़ी…

एक बार फिर से रानू आंटी माहिरा पर चिढ़ जाती है और उसे खूब खरी- खोटी सुनाने लगती है, जिसे सुनने के बाद शर्लिन औऱ रमोना उसे वहां से ले जाते है. वहीं, मुंह दिखाई की रस्म में करण और प्रीता एक रोमांटिक डांस करते है जहां करण कहता है कि जब प्रीता वहां नहीं थी तो वो बहुत परेशान हो गया था.

लूथरा हाउस में करण औऱ प्रीता को एक साथ देखकर सब बहुत खुश है. अब तक आपने देखा कि प्रीता पर पवन गोली चला देता है. उसको बचाने के लिए जानकी प्रीता के सामने आ जाती है और गोली उनके हाथ में लग जाती है. जिसके बाद पृथ्वी पवन के हाथों से बंदूक छीनता है. उधर प्रीता जानकी और सृष्टि के साथ गाड़ी में बैठकर भाग जाती है.

Also Read: PHOTOS : नवरात्रि पर छाया रश्मि देसाई का बंगाली बाला लुक, तसवीरें देखकर नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola