PHOTOS : नवरात्रि पर छाया रश्मि देसाई का बंगाली बाला लुक, तसवीरें देखकर नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Oct 2020 7:41 AM
Rashami Desai Photo : टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी तसवीरों के कारण खबरों में छाई रहती है. नागिन फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में दुल्हन गेटअप में फोटोशूट करवाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. अब रश्मि ने बंगाली बाला बनकर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसे देखते ही फैंस के दिल की धड़कनें तेज हो गई है.
Rashami Desai Photo : टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी तसवीरों के कारण खबरों में छाई रहती है. नागिन फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में दुल्हन गेटअप में फोटोशूट करवाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. अब रश्मि ने बंगाली बाला बनकर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसे देखते ही फैंस के दिल की धड़कनें तेज हो गई है.
एक्ट्रेस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिसके वजह से उनकी हर तसवीर पर खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स रहते हैं. रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर बंगाली बाला लुक शेयर किया है. नवरात्रि के खास मौके पर एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसन्द किया जा रहा है. इन तसवीरों को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जा रहा है.
https://www.instagram.com/p/CGjZEsTApa_/
उतरन, दिल से दिल तक, नागिन और बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी रश्मि देसाई की इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘कातिलाना लुक’. एक ने लिखा, ‘कितना सोना तुझे रब ने बनाया’. एक ने लिखा, ‘अति सुन्दर’. एक ने लिखा, ‘परफेक्ट बंगाली’. वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें बिग बॉस 14 में देखने की डिमांड कर दी.
https://www.instagram.com/p/CGgr3rvADtk/
Also Read: नवरात्रि पर दुर्गा अवतार में नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, फैंस ने तारीफ के साथ कह दी ये बात, VIDEO
इससे पहले रश्मि देसाई ने ब्राइडल फोटोशूट कराया था, जिसमें वो हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही थी. एक्ट्रेस राजस्थानी ब्राइडल अटायर में नजर आईं थी. एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के लहंगा चोली में नजर आईं. जिसे उन्होंने नेकलेस, झुमका, मांग टीका और नोज रिंग से मैच किया था.
https://www.instagram.com/p/CGeqdjfA28I/
बता दें सिद्धार्थ और रश्मि जल्द ही सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल जल्द ही कलर्स टीवी के शो शानदार रविवार में नजर आने वाले हैं. शानदार रविवार एक कॉमेडी शो होगा, जिसे हर रविवार को प्रसारित किया जाएगा. इस शो को भारती सिंह और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल तीनों ही भारती सिंह के इस शो में मेहमान बनकर जाएंगे.
रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ये लम्हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










