ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : पवन ने प्रीता को मारी गोली! क्या करेगा करण?

Updated at : 16 Oct 2020 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : पवन ने प्रीता को मारी गोली! क्या करेगा करण?

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में प्रीता को पृथ्वी की सच्चाई पता चल जाती है औऱ वो उसपर काफी भड़क जाती है. प्रीता से कहता है कि अब वो सिर्फ उसका नाम लेगी. ये सुनकर प्रीता चौंक जाती है. पृथ्वी की बातें सुन कर प्रीता उसे डंडे स मारने लगती है और उसे मार-मार कर बुरा हाल कर देती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता को पृथ्वी की सच्चाई पता चल जाती है औऱ वो उसपर काफी भड़क जाती है. प्रीता से कहता है कि अब वो सिर्फ उसका नाम लेगी. ये सुनकर प्रीता चौंक जाती है. पृथ्वी की बातें सुन कर प्रीता उसे डंडे स मारने लगती है और उसे मार-मार कर बुरा हाल कर देती है.

पृथ्वी की आवाज सुनकर पवन उसकी मदद के लिए कमरे में आता है. वहीं, प्रीता दोनों को कमरे में बंद कर भाग जाती है. जिसके बाद पवन अपने साथियों को बुलाकर कमरा खुलवा लेता है. इधर प्रीता जानकी औऱ सृष्टि के साथ भगाने के गाड़ी जैसे ही स्टार्ट करने जाती है, वो स्टार्ट नहीं होती है, वैसे ही पवन अपने लोगों के साथ वहां पहुंच जाता है.

प्रीता पवन से कहती है कि वो मर जाएगी लेकिन पृथ्वी से शादी नहीं करेगी. ये सुनकर पवन अपना बंदूक निकाल लेता है और बहुत गुस्से में होता है. प्रीता भाग कर दूसरी गाड़ी में सृष्टि के पास जाने लगती है तभी पवन गोली चला देता है. उसको बचाने के लिए जानकी प्रीता के सामने आ जाती है और गोली उनके हाथ में लग जाती है. जिसके बाद पृथ्वी पवन के हाथों से बंदूक छीनता है. उधर प्रीता जानकी और सृष्टि के साथ गाड़ी में बैठकर भाग जाती है.

Also Read: शहनाज गिल का ऐसा दिलकश अंदाज देख फैंस फिदा, तारीफों से भरा कमेंट बॉक्स, वायरल VIDEO

प्रीता जानकी को लेकर अस्पताल जाती है और कहती है कि वो इसकी कंपलेन पुलिस में जाकर करेगी. ये सुनकर जानकी उसे रोक देती है और कहती है अगर वो ऐसा करेगी तो लूथरा हाउस में पुलिस आएगी और फिर से हंगामा होगा. प्रीता ये सुनकर कहती है कि ठीक है अब वो लूथरा हाउस जाकर माहिरा को सबक सिखाएगी. इधर करीना बुआ माहिरा और करण की शादी के लिए मना कर देती है. शर्लिन सोचती है कि अगर ये शादी नहीं होगी तो माहिरा का इस घर में रहना मुश्किल हो जाएगा.

शर्लिन उसी पुलिस इंसपेक्टर को फोन करती है जो प्रीता को लेकर लूथरा हाउस आई थी और उनसे कहती है कि वो प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म में जरूर आए. जिसके बाद वो शर्लिन का अपना नया प्लान बताती है. आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामा है. क्या प्रीता सही सलामत लूथरा हाउस पहुंच पाती है. क्या पुलिस प्रीता को लूथरा हाउस में नहीं देखकर करण से सवाल करती है. ये सब तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola