ePaper

शहनाज गिल का ऐसा दिलकश अंदाज देख फैंस फिदा, वायरल VIDEO

Updated at : 17 Oct 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल का ऐसा दिलकश अंदाज देख फैंस फिदा, वायरल VIDEO

Shehnaaz Gill video : बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. फैंस इन तसवीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटाते है. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी अदाए लोगों के होश उड़ा रही है.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill video : बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. फैंस इन तसवीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटाते है. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी अदाए लोगों के होश उड़ा रही है.

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस सिंगर बादशाह का चर्चित गाना ‘वखरा स्वैग नी’ पर एक्सप्रेशन्स दे रही है. शहनाज कर्ली हेयर और बेंगल ईयररिंग्‍स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह ब्‍लैक आउटफिट में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. उन्‍होंने बूट्स के साथ अपने लुक को और किलर बना दिया है. उनके पोस्ट पर ताबड़तोड लाइक्स आ रहे है.

https://www.instagram.com/p/CGW6HWABt2V/

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं. वहीं, कमेंट कर एक्ट्रेस की खूबसूरती की खूब तारीफें कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘शहनाज गिल, सबके दिलों की रानी’. एक ने लिखा, ‘आप एक ऐसी इंसान हो जिसपर हर कलर सूट करता है’. एक ने लिखा, ‘सरदारनी’. वहीं, कई सारे फैंस ने उनके इस लुक को जबरदस्त बताया.

https://www.instagram.com/p/CGPk1CthznA/

वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं.

Also Read: सारा अली खान का ये लुक फैंस को नहीं कर पाया इंप्रेस, किसी ने बोला- ‘बकवास’ तो किसी ने कहा- ‘आंटी’

आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल जल्द ही कलर्स टीवी के शो शानदार रविवार में नजर आने वाले हैं. शानदार रविवार एक कॉमेडी शो होगा, जिसे हर रविवार को प्रसारित किया जाएगा. इस शो को भारती सिंह और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल तीनों ही भारती सिंह के इस शो में मेहमान बनकर जाएंगे. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ‘बिग बॉस 13’ की सभी यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएगीं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola