ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण ने जाने-अनजाने कही प्रीता से अपने दिल की बात, आने वाला है शो में नया मोड़

Updated at : 27 Oct 2020 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण ने जाने-अनजाने कही प्रीता से अपने दिल की बात, आने वाला है शो में नया मोड़

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में इन दिनों नया मोड़ आने वाला है. शो में करण औऱ प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म हो चुकी है. प्रीता ने मीडिया और पुलिस के सामने सबको बता दिया है कि वो ही करण की असली पत्नी है. ये सब देखकर माहिरा जल-भुन गई लेकिन कुछ भी नहीं कर पाई.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में इन दिनों नया मोड़ आने वाला है. शो में करण औऱ प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म हो चुकी है. प्रीता ने मीडिया और पुलिस के सामने सबको बता दिया है कि वो ही करण की असली पत्नी है. ये सब देखकर माहिरा जल-भुन गई लेकिन कुछ भी नहीं कर पाई.

‘कुंडली भाग्‍य’ के आने वाले एपिसोड में करण प्रीता को शीशे के सामने खड़े होकर तैयार होने में मदद करता है. प्रीता पूछती है करण से कि वो उसकी मदद क्यों कर रहा है. इसपर करण अचानक से कह देता है कि उसे प्रीता से प्यार है. ये सुनकर प्रीता शॉक्ड हो जाती है और दोनों शीशे में एक-दूसरे को देखने लगते है.

आने वाले एपिसोड में करण और प्रीता का रोमांस देखने को आपको मिलेगा. प्रीता किचन में काम कर रही होती है तो वही करण उससे बात करने के लिए आ जाता है. करण प्रीता को परेशान कर रहा होता है तभी प्रीता उससे कहती है कि वो यहां से चला जाए. तभी आपको दोनों के बीच एक रोमांटिक सीन देखने को मिलेगा.

Also Read: बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने इस लुक से धड़काया फैंस का दिल, कमेंट में लिखा- बिजली गिराने…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि माहिरा को लूथरा हाउस छोड़ कर जाना पड़ता है. प्रीता माहिरा को चेतावनी देती है कि वो उसे करण से कभी दूर नहीं कर पाएगी क्योंकि वो करण से बहुत प्यार करती है. प्रीता माहिरा से कहती है कि वो करण से शादी करने के लिए जन्मों-जन्मों तक नहीं पछताएगी. प्रीता ये भी कहती है कि इस जन्म तो क्या वो उसे सात जन्म तक करण से दूर नहीं कर पाएगी.

वहीं, माहिरा जाते-जाते प्रीता से कहती है कि वो उसे बर्बाद कर देगी जैसे उसने उसकी की है. अब माहिरा के जाने के बाद आपको करण और प्रीता के रोमांटिक पल देखने को मिलने वाला है. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola