बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने इस लुक से धड़काया फैंस का दिल, कमेंट में लिखा- बिजली गिराने...

Shehnaaz Gill bold photo : अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कंटेंस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी खूबसूरत तसवीरों से फैंस का ध्यान खींचती रहती है. आये दिन सोशल मीडिया पर शहनाज की तसवीरें और वीडियोज वायरल होती रहती है, जिसपर फैंस दिल खोलकर कमेंट करते है. इस बीच एक्ट्रेस की एक तसवीर खूब देखी जा रही है. फैंस को उनका ये लुक बेहद पसन्द आ रहा है.
Shehnaaz Gill bold photo : अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कंटेंस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी खूबसूरत तसवीरों से फैंस का ध्यान खींचती रहती है. आये दिन सोशल मीडिया पर शहनाज की तसवीरें और वीडियोज वायरल होती रहती है, जिसपर फैंस दिल खोलकर कमेंट करते है. इस बीच एक्ट्रेस की एक तसवीर खूब देखी जा रही है. फैंस को उनका ये लुक बेहद पसन्द आ रहा है.
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की थी. इस तसवीर में एक्ट्रेस ने येलो टॉप और ब्लू जींस पहना हुआ है. उनके बाल खुले हुए है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है. उनका ये लुक काफी स्टाइलिश है और वो बेहद सुन्दर लग रही है.
https://www.instagram.com/p/B7BNt8gBoEr/
एक्ट्रेस की ये तसवीर लेटेस्ट नहीं है, फिर भी उनके चाहने वाले उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए है. इस तसवीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘बिजली गिराने आई हो आप.’ एक ने लिखा, ‘मार ही डालो.’ वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने कमेंट में उन्हें खूबसूरत और हॉट कहा.
https://www.instagram.com/p/CB3KHgFhqxs/
Also Read: क्या आप जानते है ‘कुंडली भाग्य’ की सुपरहिट जोड़ी ‘करण’ और ‘प्रीता’ की फीस? एक एपिसोड के लिए चार्ज करते है मोटी रकम
वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं
https://www.instagram.com/p/CDF6hyIhpRo/
आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल जल्द ही कलर्स टीवी के शो शानदार रविवार में नजर आने वाले हैं. शानदार रविवार एक कॉमेडी शो होगा, जिसे हर रविवार को प्रसारित किया जाएगा. इस शो को भारती सिंह और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल तीनों ही भारती सिंह के इस शो में मेहमान बनकर जाएंगे. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ‘बिग बॉस 13’ की सभी यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएगीं.
Also Read: सपना चौधरी ने किया ‘मेरे जिगर का टुकड़ा’ पर धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा VIDEO
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




