क्या आप जानते है 'कुंडली भाग्य' की सुपरहिट जोड़ी 'करण' और 'प्रीता' की फीस? एक एपिसोड के लिए चार्ज करते है मोटी रकम

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Oct 2020 6:35 AM

विज्ञापन

Kundali Bhagya karan preeta fees : जी टीवी का पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)' हर बार टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल जाता है. शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है. वहीं, शो के मुख्य कलाकार प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और करण यानी धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की पहचान आज हर घर में है. लेकिन क्या आप जानते है ये दोनों एक्टर्स की 1 दिन की फीस कितनी हैं.

विज्ञापन

Kundali Bhagya karan preeta fees : जी टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)’ हर बार टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल जाता है. शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है. वहीं, शो के मुख्य कलाकार प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और करण यानी धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की पहचान आज हर घर में है. लेकिन क्या आप जानते है ये दोनों एक्टर्स की 1 दिन की फीस कितनी हैं.

एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और एक्टर धीरज धूपर के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. आये दिन श्रद्धा धीरज संग सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियोज शेयर करती है, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते है. यही कारण है कि दोनों का शो कुंडली भाग्य टीआरपी की रेस में टॉप पर रहता है. वहीं, स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा और धीरज अपने एक एपिसोड की शूटिंग के लिए मोटी फीस लेते है.

https://www.instagram.com/p/CGzETXQAbWx/

श्रद्धा को हर दिन 60,000 रुपए फीस मिलते है. तो वही धीरज को हर एपिसोड के लिए 65,000 रुपए मिलते है. उसके बाद शो में प्रीता की बहन सृष्टि का किरदार निभा रही अंजुम फकीह की फीस 50,000 है. बता दें कि इन एक्टर्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और सोशल मीडिया पर इन्हें फैंस खूब फॉलो करते है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में ‘बबीता जी’ ने लगाया हॉटनेस का तड़का, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

कुछ दिन पहले श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था. इसमें धीरज धूपर श्रद्धा के पीछे भागते नजर आए थे. बैकग्राउंड में बज रहा गाना ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’ इस वीडियो को और भी शानदार बना रहा है. दोनों को वीडियो में मस्ती करते देख फैंस ने इसपर खूब कमेंट किया था.

https://www.instagram.com/p/CGSC2jjgSjB/

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.

Also Read: ‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’ श्रद्धा आर्या ने हिना परमार संग किया ‘टॉवल डांस’, VIDEO देख फैंस के दिलों की बढ़ी धड़कनें

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola