ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण के साथ एक ही कमरे में रहने के लिए तैयार हो जाएगी प्रीता! आने वाला है नया ट्विस्‍ट

Updated at : 15 Sep 2020 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण के साथ एक ही कमरे में रहने के लिए तैयार हो जाएगी प्रीता! आने वाला है नया ट्विस्‍ट

Kundali Bhagya Spoiler Alert : इन दिनों टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. ये शो लगातार टीआरपी की रेस में टॉप पर है. लोगों ने इसपर भरपूर प्यार बरसाया, जिसके कारण शो टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहा. इन दिनों 'कुंडली भाग्य' में अब तक हमने देखा कि प्रीता लूथरा हाउस आ गई है और उसका गृह प्रवेश करवाया जाता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : इन दिनों टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. ये शो लगातार टीआरपी की रेस में टॉप पर है. लोगों ने इसपर भरपूर प्यार बरसाया, जिसके कारण शो टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहा. इन दिनों ‘कुंडली भाग्य’ में अब तक हमने देखा कि प्रीता लूथरा हाउस आ गई है और उसका गृह प्रवेश करवाया जाता है.

अब तक आपने देखा कि करण की दादी उसे गेस्ट हाउस में सोने भेज देती है. उन्हें डर होता है कि अगर करण प्रीता के साथ कमरे में सोने गया तो कहीं कोई तमाशा न खड़ा हो जाए. करण के गेस्ट हाउस जाने के वक्त उसे सैमी कहता है कि उसने प्रीता को यह कहते हुए सुना कि करण भीगी बिल्ली है. यह सुनकर करण गुस्सा हो जाता है और वो प्रीता के कमरे में जाने का फैसला करता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण प्रीता के कमरे में जायेगा. वहां जाने पर वो प्रीता को गुस्से में बहुत कुछ कहेगा लेकिन प्रीता इसके उलट कोई जबाव नहीं देगी. प्रीता करण से कहेंगी कि वो उससे बहुत प्यार करती है और हमेशा मैं तुम्हारी हर बात मानूंगी. इधर माहिरा छुपकर दोनों की बातें सुनती रहेगी.

Also Read: कपिल शर्मा की ‘भूरी’ ने हॉट तसवीर की शेयर, वायरल हो रहा सुमोना चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज

वहीं, करण प्रीता की ये बात सुनकर चौंक जाएगा. करण को ये लगेगा कि प्रीता ये सब क्यों बोल रही है. दोनों के बीच बहुत ही प्यारी नोंक-झोंक भी होगी. इस दौरान दोनों इमोशनल हो जाएंगे और फ्लैशबैक में चले जाएंगे औऱ पुरानी बातें याद करने लगेंगे. इधर माहिरा दोनों को करीब आते देख जल-भुन जाएंगी.

माहिरा शर्लिन से कहेंगी कि कही ये प्रीता करण को अपने प्यार में ना फंसा लें. वहीं, करण प्रीता से कहेगा कि अगर उसे कमरे में रहना है तो उसे करण की हर बात माननी पड़ेगी. ये एपिसोड काफई दिलचस्प होने वाला है क्योंकि बहुत दिनों के बात करण और प्रीता का रोमांस देखने मिलेगा शो में.

इधर प्रीता करण को कहेंगी कि वो दोनों एक ही बेड पर नहीं सो सकते, जिसके कारण करण को अलग सोना पड़ेगा. मगर फिर प्रीता का दिल पिघल जायेगा और वो करण को कमरे में रहने के लिए बोलेगी. जिसके बाद अचानक बारिश होने लगेगी और दोनों के बीच रोमांटिक सीन दिखाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola