कपिल शर्मा की 'भूरी' ने हॉट तसवीर की शेयर, वायरल हो रहा सुमोना चक्रवर्ती का यह बोल्ड अंदाज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2020 6:26 AM

विज्ञापन

Sumona Chakravarti bold photo : टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के शो में नजर आ रही हैं. अपने फोटो और वीडियो शेयर कर सुमोना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. एक बार फिर से एक्‍ट्रेस अपनी बोल्ड फोटो के कारण सुर्खियों में है. एक्ट्रेस ने एक तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है.

विज्ञापन

Sumona Chakravarti bold photo : टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) इन दिनों ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के शो में नजर आ रही हैं. अपने फोटो और वीडियो शेयर कर सुमोना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. एक बार फिर से एक्‍ट्रेस अपनी बोल्ड फोटो के कारण सुर्खियों में है. एक्ट्रेस ने एक तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है.

सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है. सामने आई तस्वीर में सुमोना बेहद हॉट लग रही है. इस दौरान सुमोना रेड बिकिनी में काफी हॉट नजर आ रही हैं. वहीं, इस तसवीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CFGuKxmBp55/

तसवीर पर कमेंट में एक यूजर ने लिखा, किलर लुक. एक ने लिखा, बवाल. एक यूजर ने लिखा, ‘एकदम जबरदस्त फोटो’. एक ने लिखा, ‘आपकी आंखें बहुत खूबसूरत लग रही है’. एक ने लिखा, ‘कपिल शो की भूरी कमाल लग रही है’. वहीं कई यूजर्स ने इस फोटो पर सेक्सी और हॉट जैसे कमेंट भी किया.

Also Read: TRP Ranking: टॉप 5 में ‘कुमकुम भाग्य’, ‘द कपिल शर्मा शो’ ‘नागिन 5’ लिस्ट से गायब, नंबर 1 पर है ये सीरियल

सुमोना चक्रवती और कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं. उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स में काम किया है. फिलहाल सुमोना चक्रवर्ती ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभा रही हैं. सुमोना ने साल 2018 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की पत्‍नी मंजू के‍ किरदार में नजर आईं. इस किरदार से उन्‍हें खासा पहचान मिली. दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मन मोहा था.

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर आमिर खान और मनीषा कोईराला अभिनीत फिल्म ‘मन’ से की थी. इसके बाद कुछ सालों तक कई टेलीविजन शोज़ में नजर आईं. हालांकि उन्‍हें बड़ी सफलता साल 2011 में बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टेलीविजन शो ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ में निभाए गए किरदार नताशा से मिली.

Also Read: कपिल शर्मा को हर एपिसोड के लिए मिलती है इतनी फीस, जानें एक एपिसोड से कितना कमाते हैं कृष्‍णा-भारती और सुमोना

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola