ePaper

Kundali Bhagya की प्रीता बनीं दुल्हन! लाल लहंगे में श्रद्धा आर्या ने बिखेरा जलवा, वायरल हो रहा ये VIDEO

Updated at : 02 Nov 2021 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya की प्रीता बनीं दुल्हन! लाल लहंगे में श्रद्धा आर्या ने बिखेरा जलवा, वायरल हो रहा ये VIDEO

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो दुल्हन के रूप में दिख रही हैं. वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka Shraddha Arya video: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में एक्ट्रेस दुल्हन बनी दिख रही है. उनके इस लुक पर फैंस ताबड़तोड़ लाइक्स बरसा रहे है. साथ ही कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहना हुआ है. वीडियो में बड़े अच्छे लगते है गाना प्ले हो रहा है और वो इसमें एक्ट्रेस अपने सिर पर चुन्नी रखती दिख रही है. वीडियो में वो वो बहुत ही खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/reel/CVuUzlWjtyO/

इस वीडियो में श्रद्धा आर्या के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, सुन्दरी. एक यूजर ने लिखा, मुझे लगा आपके पीछे कोई है. कई यूजर्स ने उनके लुक को लेकर भी कमेंट किया.

Also Read: The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek ने एकता कपूर को गिफ्ट किया सांप, ये है वजह, VIDEO VIRAL

इससे पहले श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी को लेकर वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में लिखा था जब मम्मी पापा कहते हैं अब इसकी शादी करा देनी चाहिए. इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें उनकी शादी को लेकर कई सवाल पूछे थे. फैंस को जानना था कि वो आखिर शादी कब कर रही है. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपने वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है.

गौरतलब है कि श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं औऱ प्रीता के रोल ने उन्हें हर घर में पहचान दिला दी है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है, जो उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स और लाइक्स की बौछार करते है. एक्ट्रेस ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ सीरियल्स में नजर आ चुकी है.

Also Read: कैटरीना और अक्षय को साथ में देखकर कपिल शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस बोले- विक्की भैया सब देख रहे…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola