Shraddha Arya ने राहुल नागल को इस अंदाज में किया वन मंथ एनिवर्सरी विश, कही अपनी दिल की बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2021 4:40 PM

विज्ञापन

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग सात फेरे लिए थे. आज उनकी शादी को एक महीना पूरा हो गया है. जिसके बाद श्रद्धा ने बड़े ही खास अंदाज में राहुल को विश किया.

विज्ञापन
undefined

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) बीते 16 नवंबर को इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस की मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. आज उनकी शादी को एक महीना पूरा हो गया है. जिसके बाद श्रद्धा ने बड़े ही खास अंदाज में राहुल को विश किया.

undefined

आज राहुल नागल और श्रद्धा आर्या की शादी को वन मंथ पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस अपने पति पर प्यार लुटाती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक प्यार सा वीडियो शेयर किया. जिसमें उनकी शादी के खूबसूरत पल देखने को मिले. अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए राहुल के लिए एक इमोशनल कर देने वाला नोट भी लिखा.

undefined

श्रद्धा ने लिखा, राहुल आओ मुझे उठाओ….मुझे उठाओ … जब मैं नीचे और नीचे महसूस करती हूं, जब मुझे और प्यार की जरूरत हो तो मुझे उठा लेना और जब मुझे डर या खोया हुआ महसूस हो तो मुझे उठाएं, हर बार मुझे चुनें कि आप किससे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, आपसे पूछा जाता है …मुझे उठाओ भले ही यह बहुत पुराना लगता है, जब भी मैं अपनी बाहों को उठाऊ तो मुझे उठाओ …मुझे उठाओ और मुझे कसकर गले लगाओ और मुझे कभी जाने मत दो …और मैं तुम्हारे लिए भी वही करूंगी. हैप्पी वन मंथ बेबी #RashInLove #16thNov21.

undefined

श्रद्धा आर्या के इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘गार्ड ब्लेस यू बोथ’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों हमेशा खुश रहो…राहुल आपको हमेशा उठाते रहेगा’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘श्रद्धा आप एक प्रिसेंस की तरह लग रही हो.आप इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हो…राहुल काफी लकी है.’

undefined

श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्‍य में प्रीता के किरदार में नजर आती है. शो को दर्शक जितना प्यार देते हैं, उससे कई ज्यादा प्रीता को दर्शक पसंद करते हैं. बता दें कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग शादी की थी. हल्दी, मेहंदी सहित शादी की अलग अलग रस्मों की तसवीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola