Kuberaa Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर, जानें 8 दिनों का पूरा रिपोर्ट कार्ड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jun 2025 10:58 AM
Kuberaa Box Office Collection Day
Kuberaa Box Office Collection Day 8: धनुष और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेर' ने 8 दिनों में 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जानें फिल्म की डेली रिपोर्ट और कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Kuberaa Box Office Collection Day 8: धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. 21 जून को रिलीज हुई इस क्राइम ड्रामा ने पहले ही दिन से दमदार प्रदर्शन किया और अब आठवें दिन तक आते-आते ये फिल्म 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम पीछे रह गई है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में आइए बताते हैं 8वें दिन की कमाई.
कुबेर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
जहां फिल्म का शुरुआती वीकेंड शानदार रहा, वहीं वीकडेज में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. लेकिन फिर भी, ‘कुबेर’ ने 8 दिनों में 68.89 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है.
अब तक का डेली कलेक्शन
- Day 1: 14.75 करोड़
- Day 2: 16.5 करोड़
- Day 3: 17.35 करोड़
- Day 4: 6.8 करोड़
- Day 5: 5.85 करोड़
- Day 6: 4.4 करोड़
- Day 7: 3.19 करोड़
- Day 8: 0.05 करोड़
ने कलेक्शन- 68.89 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 103.5 करोड़ रुपये
फिल्म ‘कुबेर’ के बारे में
फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है और इसे तमिल व तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया गया है. धनुष के साथ-साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दूसरे वीकेंड में कैसा परफॉर्म करती है और क्या यह इंडिया नेट कलेक्शन में भी जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










