Kim Sharma का बिकिनी लुक वायरल, समन्दर किनारे इस खास शख्स के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन

Updated at : 23 Jan 2022 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Kim Sharma का बिकिनी लुक वायरल, समन्दर किनारे इस खास शख्स के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने 21 जनवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाया. किम ने कुछ तसवीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
undefined

मोहब्बतें फेम किम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर किया है. किम ने 21 जनवरी को 42वां जन्मदिन मनाया और इसकी ही तसवीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया. तसवीरों में वो समन्दर किनारे रेत पर बैठी हुई दिख रही है. साथ में विक्टरी वाला साइन देते हुए पोज दे रही है.

undefined

किम शर्मा व्हाइट फ्लोरल बिकिनी पहने हुए काफी बोल्ड दिख रही है. एक्ट्रेस ने एक हैट भी लगाया हुआ है और वो काफी ग्लैमरस लग रही है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘2022 के लिए मूड. जन्नत में मेरे बेस्ट इंसान के साथ बेस्ट दिन. ये साल अभी तक का बेस्ट साल हो सकता है. मुझे हैप्पी बर्थडे. #42.” साथ ही किम ने लिएंडर पेस को टैग किया है.

undefined

किम शर्मा की ये खूबसूरत तसवीरें लिएंडर पेस ने खींची है और उन्होंने बहामास में जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस की फोटोज पर लिएंडर ने कमेंट में लिखा, क्वीन. वहीं, उन्हें बर्थडे विश करते हुए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे किम. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे आपको. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप यूं ही हंसती रहे. एक अन्य यूजर ने लिखा, लिएंडर पेस के साथ भी फोटोज लगा लो.

undefined

किम शर्मा, हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस के साथ डिज्नीलैंड घूमने गई थी. वहां से एक्ट्रेस ने कई सारी तसवीरें शेयर की थी. हर फोटो में वो काफी मस्ती करते हुए दिखी थी. एक्ट्रेस लिएंडर केस साथ कभी आइसक्रीम खाते तो कभी फोटोशूट करवाते दिखी थी. उनकी फोटो काफी वायरल हुई थी.

undefined

किम शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड लिएंडर के साथ क्रिसमस और नया साल साथ में बिताया था. उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था. किम फिल्मों से फिलहाल दूर है. वो अबतक पद्मश्री लालू प्रसाद यादव, कुड़ियों का है जमाना, मनी है तो हनी है, ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी जैसी मूवीज में काम कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola