Game Changer: कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ का पोस्टर रिलीज, ‘जबीलम्म्मा’ के लुक में बिखेरा ग्लैमर

Updated:
विज्ञापन
Game Changer: कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ का पोस्टर रिलीज, ‘जबीलम्म्मा’ के लुक में बिखेरा ग्लैमर

Kiara Advani के जन्मदिन पर गेम चेंजर फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें जबीलम्मा बनी कियारा ग्लैमरस नजर आ रही हैं. इस फिल्म में चरण मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

Kiara Advani आज अपना 33वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं, ऐसे में उनके दिन को चार चांद लगाने के लिए राम चरण की अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘गेम चेंजर’ के मेकर्स ने उन्हें एक तौहफा दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के ऑफिशियल अकाउंट ने फिल्म से कियारा आडवाणी का नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर ने वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

कियारा आडवाणी के जारी किए गए इस पोस्टर के नीचे कैप्शन में लिखा है कि, “टीम गेम चेंजर हमारी जाबिलम्मा उर्फ @advani_kiara को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती है. उनकी वाइब्रेंट एनर्जी जल्द ही आपके दिलों को मोह लेगी.” कियारा के इस पोस्टर को देखने के बाद आप फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो जाएंगे.

आईएएस ऑफिसर होंगे राम चरण

गेम चेंजर में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन शंकर शरण कर रहे हैं. जबकि, फिल्म को प्रोड्यूसराजू शिरीष कर रहे हैं. कथित तौर पर फिल्म में राम चरण एक आईएएस ऑफिसर का किरदार की निभा रहे हैं, जो मुख्यमंत्री बन जाता है. यह फिल्म श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है. यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म क्रिसमस तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read Kiara Advani Birthday: कभी आलिया के नाम से जानी जाती थी बॉलीवुड की प्रीति, जब फिल्मी पर्दे पर आने के लिए बदल दिया था नाम

Also Read Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड! इस वजह से टूटा था रिश्ता

कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट

कियारा आडवाणी के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह रणवीर सिंह की दो 3 और रितिक रोशन की वार 2 में नजर आएंगी. पिछली बार वह कार्तिक आर्यन के साथ सत्य प्रेम की कथा में नजर आईं थीं, जो बॉक्सऑफिस पर हिट रही.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola