ePaper

Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड! इस वजह से टूटा था रिश्ता

Updated at : 31 Jul 2023 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड! इस वजह से टूटा था रिश्ता

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस पिछले दिनों फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आई थी, जिसमें उनकी जोड़ी कार्तिक आर्यन के साथ बनी थी. आज उनके बर्थडे पर आपको बताते है कि सलमान खान ने उनकी मौसी को डेट किया था.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना बर्थडे मना रही है. कियारा के जन्मदिन पर आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे है, जिसे आप शायद ही जानते होंगे. ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि सलमान खान उनकी मौसी को डेट कर चुके है.

undefined

वूट के “फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2” के एक एपिसोड में कियारा आडवाणी ने सलमान खान के साथ अपने संबंध के बारे में बात की और कहा, “मेरी मां सलमान सर को जानती थीं क्योंकि वे बांद्रा में एक साथ बड़े हुए थे. वह अक्सर मेरी मां जेनेवीव को बताते थे कि एक दिन वह स्टार कैसे बनेंगे. वे लंबे समय से दोस्त हैं और साथ में साइकिल चलाने जाते थे.

undefined

कियारा आडवाणी ने बताया था, मेरी मां ने मेरी मौसी शाहीन को उनसे मिलवाया और सलमान सर और शाहीन मौसी ने बहुत पहले एक-दूसरे को डेट किया था. संभवतः यह उनका पहला रिलेशनशिप रहा होगा.”

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीन और सलमान खान का ब्रेकअप तब हुआ जब, सलमान ने मिस इंडिया बनीं संगीता बिजलानी में दिलचस्पी दिखानी शुरू की. कुछ समय के लिए शाहीन का दिल टूट गया लेकिन आखिरकार वह आगे बढ़ गईं. उनकी शादी एक बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से हुई.

undefined

कियारा आडवाणी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा से इसी साल फरवरी में शादी किया है. दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को काफी एंजॉय कर रहे है. अक्सर सोशल मीडिया पर कपल रोमांटिक तसवीरें पोस्ट करते रहते है.

undefined

कुछ महीने पहले कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म दर्शकों को उतनी इम्प्रेस कर नहीं पाई. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रर्दशन किया था. समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी. दोनों की जोड़ी फिल्म भूल भुलैया में भी नजर आ चुकी है.

undefined

कियारा आडवाणी के पास राम चरण-स्टारर गेम चेंजर फिल्म भी पाइमपलाइन में है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का शाहरुख खान स्टारर जवान में भी कैमियो है. इसके अलावा एक्ट्रेस वॉर 2 में नजर आएगी. वॉर 2 की दूसरी किस्त के लिए, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola