Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस 18 हारने के बाद अब ये कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो में करेगा खतरनाक स्टंट, जानें नाम
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Feb 2025 12:09 PM
Rajat Dalal in Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी ने खुद को टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक के रूप में स्थापित किया है. अब रियालिटी शो अपने पंद्रहवें सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है.
Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस की रोलर कोस्टर राइड के बाद, अब रोमांच और एक्शन बढ़ने वाला है, क्योंकि रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो दर्शकों को एंटरटेन करने फिर से आ रहा है. नए सीजन में डर और बढ़ेगा. वैसे तो कई सेलिब्रिटी को अब तक खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन कौन इसमें भाग लेगा, इसको लेकर डिटेल्स सामने नहीं आई है. अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 के दूसरे रनरअप रजत दलाल अपना दम दिखा सकते हैं.
रजत दलाल खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखा सकते हैं दम
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस सीजन 18 के फाइनलिस्ट रजत दलाल स्टंट बेस्ड रियालिटी शो में भाग ले सकते हैं. निर्माताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बीच बातचीत चल रही है. बिग बॉस में एक एपिसोड के दौरान रजत ने खतरों के खिलाड़ी करने में रुचि जताई थी.
कब से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15
रोहित शेट्टी का शो मई 2025 में शुरू होगा और सीजन जून या जुलाई 2025 के आसपास टीवी पर टेलीकास्ट होने की उम्मीद है. मेकर्स खतरों के खिलाड़ी 15 को पॉपुलर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसलिए तो उन्होंने कई सेलेब्स को अप्रोच किया है. इसमें अविनाश मिश्रा से लेकर दिग्विजय राठी, एल्विश यादव, मनीषा रानी, ओर्री, ईशा सिंह, चुम दरंग, भाविका शर्मा और कृशाल आहूजा का नाम शामिल है. हालांकि इसमें से कौन सा सेलेब्स भाग लेगा, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.
रजत दलाल बिग बॉस 18 में आए थे नजर
रजत दलाल बिग बॉस 18 में नजर आए थे. उन्होंने शो में अपने स्मार्ट गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. जीतने के लिए पॉवरलिफ्टर ने पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन फिनाले में वह दूसरे रनरअप रहे. वहीं विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहा और करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











