Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेंगी 'इंडियन शकीरा', रोहित शेट्टी के शो में मचाएंगी धमाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Mar 2025 8:46 AM
Khatron Ke Khiladi 15 gori nagori
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स कई नामी-गिरामी चेहरों को अप्रोच कर चुके हैं. हालांकि अभी तक ओरी का नाम छोड़कर कोई भी कंफर्म कंटेस्टेंट शो के लिए चुना गया है. अब एक और नाम सामने आया है.
Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो है. दर्शक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन कौन से सेलेब्स दिल दहलाने वाली चुनौतियां से लड़ेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा. हालांकि रोहित शेट्टी के इस सीजन के आधिकारिक प्रतियोगी सूची की लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी इसके पहले कंफर्म कंटेस्टेंट है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि अब हरियाणवी और राजस्थानी डांसर गोरी नागोरी को मेकर्स ने अप्रोच किया है.
गोरी नागोरी को मिला खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोरी नागोरी को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का ऑफर मिला है. हालांकि उन्होंने इस शो को करने के लिए हामी भरी है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. इसपर ना अभी मेकर्स और ना ही गोरी ने कुछ कहा है. फिलहाल दर्शकों को ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार करना होगा. गोरी इंडियन शकीरा के नाम से काफी लोकप्रिय है. उनके डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. गोरी पिछली बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थी. शो में उनकी दोस्ती एमसी स्टैन, गौतम अर्चना, प्रियंका चाहर चौधरी से थी.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
खतरों के खिलाड़ी 15 में ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर
- अविनाश मिश्रा
- दिग्विजय राठी
- ईशा सिंह
- चुम दरंग
- सिद्धार्थ निगम
- बसीर अली
- गुल्की जोशी
- भाविका शर्मा
बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के शो में भाग लेने की अफवाहें थीं. हालांकि उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में शो में जाने की बात को लेकर कहा कि, “खतरों के खिलाड़ी में खतरा है, और हम खतरों से दूर रहते हैं.” इससे क्लियर है कि वह इस सीजन शो में नहीं जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










