Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 को बिग बॉस के इस विनर ने मारी लात, कहा- शो में बहुत खतरा है…

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Mar 2025 11:30 AM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर कहा जा रहा कि ये जून या जुलाई में शुरू हो सकता है. इस बीच चर्चा है कि इस सीजन एल्विश यादव नजर आएंगे. अब इसपर एल्विश ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: रोहित शेट्टी का स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा है. इस सीजन कई पॉपुलर चेहरे शो में भाग लेंगे और मेकर्स इसके लिए कई नामों पर चर्चा कर रहे हैं. हर दिन किसी ना किसी टीवी स्टार का नाम सामने आता हैं, जो शो में भाग ले सकता है. इस बीच ऐसी चर्चा थी कि इस सीजन बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव नजर आ सकते हैं. अब इसपर एल्विश ने रिएक्ट किया है.

क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगे एल्विश यादव?

एल्विश यादव इन दिनों लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वह एमटीवी रोडीज XX में एक गैंग लीडर भी है. ऐसे में क्या अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में भी नजर आएंगे. इसपर फिल्मबीट से बातचीत में एल्विश ने कहा, खतरों के खिलाड़ी में खतरा है, और हम खतरों से डर रहे हैं. उनके जवाब से इतना तो साफ हो गया कि वह इस सीजन शो में नजर नहीं आएंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15

फिलहाल अभी तक कलर्स टीवी और ना ही मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 15 के प्रीमियर की तारीफ कंफर्म नहीं की है. हालांकि ऐसी चर्चा है कि शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी और जून या जुलाई में टीवी पर आएगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओरहान अवत्रामणि उर्फ ​​ओरी इस सीजन के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट है. ओरी हाई-प्रोफाइल पार्टियों में नजर आते हैं. वह कई स्टारकिड्स के दोस्त भी हैं, जिसमे न्यासा देवगन, सुहाना खान, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर का नाम शामिल हैं. ओरी के इंस्टाग्राम पर उनकी तसवीर कई बड़े स्टार्स के साथ है. इसके अलावा उनके इंस्टा पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola