Kaun Banega Crorepati 17 Fees: कितनी है अमिताभ बच्चन की एक एपिसोड की फीस? जानकर दंग रह जाएंगे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Jul 2025 2:26 PM
Kaun Banega Crorepati 17
Kaun Banega Crorepati 17 Fees: अमिताभ बच्चन सालों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की दमदार होस्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. ऐसे में जानें आखिर वह सीजन 17 के प्रति एपिसोड का कितना फीस चार्ज कर रहे हैं.
Kaun Banega Crorepati 17 Fees: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के नए सीजन 17 के साथ छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार हैं. 25 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे इस शो ने ना सिर्फ ज्ञान और भाग्य को जोड़ा है, बल्कि हर साल बिग बी की दमदार होस्टिंग भी सुर्खियां बटोरती है.
इस बार शो की शुरुआत 11 अगस्त 2025 से होगी. हाल ही में मेकर्स ने केबीसी 17 का पहला प्रोमो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान एक वेटर के किरदार में नजर आती हैं. प्रोमो के आखिर में खुद अमिताभ बच्चन एलान करते हैं कि शो की वापसी हो रही है. ऐसे में आइए बताते हैं कि वह एक एपिसोड का कितना फीस चार्ज करने वाले हैं.
केबीसी के लिए कितना फीस चार्ज कर रहे अमिताभ बच्चन?
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन केबीसी 17 के एक एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. हालांकि, इस आंकड़े की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले सीजन यानी केबीसी 16 के लिए भी उनकी फीस यही बताई गई थी.
केबीसी को हुए 25 साल पुरे
इस साल 3 जुलाई 2025 को केबीसी ने अपने प्रीमियर को 25 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और फैंस का आभार जताया. इतना ही नहीं, बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “द बॉस. वह लौट रहे हैं. केबीसी के साथ अपॉइंटमेंट, अपॉइंटमेंट… इंग्लिश बोलता है! #KBC2025”
कब और कहां देख सकेंगे शो?
‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का प्रसारण 11 अगस्त 2025 से शुरू होगा. हालांकि, शो की टाइमिंग और प्लेटफॉर्म पर अभी आधिकारिक जानकारी आनी बाकी है. उम्मीद है कि शो हमेशा की तरह सोनी टीवी और Sony LIV ऐप पर प्रसारित किया जाएगा.
यह भी पढ़े: Maalik की सफलता पर फिल्म की हीरोइन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं आउटसाइडर हूं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










