Kaun Banega Crorepati 16 में आया सुपर ट्विस्ट, कंटेस्टेंट इस ट्रिक से जीते हुए पैसे कर सकते हैं डबल, जानें पूरा प्रोसेस
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Aug 2024 12:40 PM
KBC Juniors Registration
Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 के ऑनएयर होने का हर कोई इंतजार कर रहा है. जहां क्विज शो 12 अगस्त से ऑनएयर होगा. ऐसे में अब भाग ले रहे प्रतियोगियों के लिए खुशखबरी है, वो अपनी प्राइज मनी को कुछ यूं दोगुनी कर सकते हैं.
Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति हमेशा से ही दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. बच्चे हो या फिर बड़े हर कोई रियालिटी शो को बड़े ही चाव से देखते है और अपना ज्ञान बढ़ाते है. होस्ट अमिताभ बच्चन भी हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से मजेदार सवाल करते हैं और अपना किस्सा भी शेयर करते हैं. केबीसी के 16वें सीजन का प्रीमियर 12 अगस्त को रात 9:00 बजे से होगा, जिसमें ‘सुपर सवाल’ नाम का एक नया ट्विस्ट जोड़ा गया है. यह ट्विस्ट प्रतियोगियों के गेमप्ले एक्सपीरियंस को बढ़ाता है, जिससे उन्हें प्रश्नों 6 से 10 के बीच दुगनास्त्र के उपयोग के माध्यम से दोगुनी राशि जीतने की अनुमति मिलती है.
केबीसी में दर्शक अपने पैसे को नये पावर से कर सकते हैं डबल
महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से होस्ट किए गए, केबीसी के नए सीजन ने अभियान शुरू किया है, जिसमें कहा गया, ‘जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा’. जो दर्शकों को जीवन की गहन सच्चाइयों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है. इस नए सीजन में सुपर सवाल नाम का एक ट्विस्ट रखा गया है, जिसमें कंटेस्टेंट अगर बिना किसी लाइलाइन के 5 नंबर तक के प्रश्न का सही जवाब दे देता है, तो उसे दुगनास्त्र सुपरपावर का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यह पावर हॉटसीट पर बैठे प्रतियोगी को प्रश्न 6 से प्रश्न10 के बीच किसी भी प्रश्न पर अपनी जीत की राशि को दोगुना करने की अनुमति देता है.
Also Read- KBC 16 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा अमिताभ बच्चन का क्विज शो, नोट कर लें डेट
Also Read- KBC 16: हो जाइए तैयार, ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ का रजिस्ट्रेशन इस दिन से हो रहा शुरू
कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं दुगनास्त्र सुपरपावर
उदाहरण के लिए, यदि कोई प्रतियोगी Q9 पर दुगनास्त्र का उपयोग करता है, जिसकी कीमत 1,60,000 रुपये है, और सही उत्तर देता है, तो उसे डबल पैसे मिलेंगे. हालांकि दुगनास्त्र पावर लेने के लिए उन्हें सभी सवालों का जवाब खुद से देना होगा, वह किसी लाइफलाइन का यूज नहीं कर सकते हैं. बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ऑफिशियल तौर पर केबीसी के 16वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. यह शो लोगों की लाइफ को बदलते हैं और उनकी जिंदगी में खुशियां लाते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










