Karan Veer Mehra Net Worth: कितने अमीर है बिग बॉस 18 के किंग करण, नेटवर्थ जान लगेगा झटका

Karan Veer Mehra Net Worth
Karan Veer Mehra Net Worth: करण वीर मेहरा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्टर इन-दिनों बिग बॉस 18 में धमाल मचा रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.
Karan Veer Mehra Net Worth: करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 में अपने जबरदस्त गेम प्ले से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. एक्टर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई नेटिजन्स को लगता है कि एक्टर इस सीजन का खिताब तक अपने नाम कर सकते हैं. सलमान खान के शो में एंट्री लेने से पहले उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 का खिताब भी अपने नाम किया था. करण की प्रोफेशनल लाइफ जितनी पॉपुलर रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही विवादों से घिरी है.
करण वीर मेहरा ने इन शोज में किया है काम
करण वीर मेहरा ने साल 2004 में शो ‘रीमिक्स’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. बाद में वह ‘बीवी और मैं’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ में दिखाई दिए. करण ने रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 भी जाता है. इसमें उन्हें 20 लाख रुपये के साथ चमचमाती हुई ट्रॉफी भी मिली थी.
कितनी है करण वीर मेहरा की नेटवर्थ
करण वीर मेहरा लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं. न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 12 करोड़ की कुल नेटवर्थ है. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो देविका मेहरा से शादी करने के बाद करण का जीवन उथल-पुथल भरा रहा. बाद में उन्होंने 2021 में अभिनेत्री निधि सेठ से शादी की, लेकिन 2023 में दोनों अलग हो गए. निधि ने करण के साथ अपनी शादी को ‘गलती’ बताया. उन्होंने कहा, ”वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. जब मुझे एहसास हुआ कि चीजें काम नहीं कर रही हैं, तो मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया. मेरा परिवार बहुत सहयोगी था और यही जीवन में सबसे ज्यादा मायने रखता है.”
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: शो के बीच में ही चुम दारंग को करणवीर मेहरा ने किया KISS, क्या टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Triple Eviction: दिग्विजय राठी के बाद इन 2 कंटेस्टेंट्स को झेलना पड़ा एलिमिनेशन, हुए घर से बेघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










