ePaper

रॉकी और रानी की शूटिंग के बीच रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ पार्टी करते दिखे करण जौहर, तसवीरें वायरल

Updated at : 04 Dec 2021 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
रॉकी और रानी की शूटिंग के बीच रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ पार्टी करते दिखे करण जौहर, तसवीरें वायरल

फिल्ममेकर करण जौहर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की शूटिंग के बाद दिल्ली में पार्टी करते हुए नजर आए. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
undefined

फिल्ममेकर करण जौहर इन-दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की शूटिंग में बिजी हैं. पूरी टीम दिल्ली की सर्दियों में शूटिंग कर रही है. इस फिल्म की इनसाइड फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं.

undefined

अब करण जौहर शूटिंग के बाद आलिया और रणवीर के साथ दिल्ली की सर्दी में नाइट आउट करते हुए दिखाई दिए. इसी फोटोद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है. फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, रॉकी और रानी नाइट आउट पर! #rockyaurranikipremkahani #56 शूटिंग का दिन !! #delhishenanigans.

undefined

इस दौरान करण जौहर ने सफेद रंग का कोर्ट पहन रखा है. वहीं अंगर ब्लैक कलर का टी-शर्ट पहना हुआ है. वहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक कलर के कोर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट ने सफेद-बेलैक कलर का जैकेट पहना है. इन फोटोज में तीनों काफी स्मार्ट लग रहे हैं.

undefined

फैंस तीनों की फोटोज देख अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. इस पोस्ट को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं आलिया भट्ट की मां ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आइकॉनिक’. वहीं एक यूजर ने लिखा, बेस्ट टीम. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तीनों की फिल्म को देखने के लिए बेताब हुं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रणवीर आलिया आप दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है, आपकी फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हुं.’

undefined

करण जौहर रॉकी और रानी के सेट से नियमित अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में फिल्म की कुछ फोटोज ऑनलाइन लीक भी हुई थी. इन तसवीरों में रणवीर सिंह सफेद रंग के रेट्रो आउटफिट में दिख रहे थे, जबकि आलिया भट्ट ने सफेद फूलों की साड़ी पहनी हुई थी. डायरेक्टर करण जौहर भी स्पॉट किए गए.

undefined

करण, रणवीर और आलिया के साथ रॉकी और रानी की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती करते स्पॉट किए जाते हैं. इससे पहले डायरेक्टर ने आलिया का एक मजेदार बीटीएस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘बस कुछ रात की शूटिंग रैंबलिंग की !!!! रॉकी के साथ अगला! इस जगह को देखो! #rockyaurranikipremkahani @aliaabhatt (sic).’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola