कैंसर ने ली इस मशहूर एक्ट्रेस की जान, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jul 2024 7:57 AM
Aparna Vastarey death
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे अब हमारे बीच नहीं रही. एक्ट्रेस का निधन हो गया. उद्योग जगत उनके निधन पर शोक मना रहा है. कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की.
Aparna Vastarey Death: कन्नड़ मनोरंजन इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है. पॉपुलर कन्नड़ टीवी प्रेंजेटर और एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का निधन हो गया. दो साल तक कैंसर से बहादुरी से लड़ने के बाद उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 57 साल थी. उनके निधन की जानकारी अपर्णा के पति नागराज वस्तारे ने सोशल मीडिया पर दी. जिसके बाद फैंस उन्हें उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.
अपर्णा वास्तारे का निधन
अपर्णा वास्तारे लंग कैंसर से जूझ रही थीं और चौथे स्टेज पर थी. अपर्णा की मौत पर फैंस सहित फिल्म, टीवी इंडस्ट्री के लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “एक्ट्रेस और पॉपुलर प्रस्तुतकर्ता अपर्णा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी, जो राज्य में घर-घर में जानी जाती थीं और प्रमुख कन्नड़ चैनलों और सरकारी समारोहों के कार्यक्रमों में बहुत ही सुंदर ढंग से कन्नड़ भाषा में प्रस्तुति देती थीं, बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गईं.” इसके अलावा कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा, अपर्णा को भावभीनी श्रद्धांजलि, उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.
बेंगलुरू मेट्रो की घोषणाओं के पीछे थी अपर्णा वास्तारे की आवाज
अपर्णा वास्तारे की आवाज बेंगलुरू मेट्रो की घोषणाओं के पीछे थी. अपर्णा ने साल 1984 में फिल्म ‘मसनदा हूवु’ से किया था और उसके बाद उन्होंने कई मूवीज में काम किया. फिल्मों के अलावा उन्होंने एंकरिंग भी किया था, जिसने उनके करियर को नया आयाम दिया. उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लिया था और कॉमेडी शो ‘माजा टॉकीज’ में ‘वरालक्ष्मी’ के किरदार में लोगों को खूब हंसाया था. आखिरी बार अर्पणा फिल्म ग्रे गेम्स में नजर आई थी, जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टा ग्राम पर शेयर किया था.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










