Kaise Mujhe Tum Mil Gayi Off Air: इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड, जानें कौन सा शो करेगा रिप्लेस

Kaise Mujhe Tum Mil Gayi Off Air
Kaise Mujhe Tum Mil Gayi Off Air: सृति झा और अर्जित तनेजा का सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गई' बंद होने वाला है. सीरियल का आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है. शो को एक नया सीरियल रिप्लेस करेगा.
Kaise Mujhe Tum Mil Gayi Off Air: जी टीवी का सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ ऑफ एयर हो रहा है. शो पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था और एक साल तक इसने दर्शकों को एंटरटेन किया. शो में अर्जित तनेजा और सृति झा मुख्य किरदार निभाते हैं. शो के 500 एपिसोड हो चुके हैं और इसके बारे में श्रीति और अर्जित ने फैंस को जानकारी दी. हालांकि ऑफ एयर की खबर दोनों स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से शेयर किया. शो का आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा, आपको बताते हैं.
‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ का आखिरी एपिसोड इस दिन आएगा
अर्जित तनेजा और सृति झा का शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ बंद होने वाला है. टेली चक्कर के करीबी सूत्रों ने बताया कि शो आधिकारिक तौर पर 4 मई को ऑफ एयर हो जाएगा और अंतिम शूटिंग 30 अप्रैल को होगी. सूत्रों की मानें तो, कैसे मुझे तुम मिल गई को एक नया शो सरू रिप्लेस करेगा. सारू में शगुन पांडे और मोहक मटकर लीड रोल निभाएंगे. सारू शो का निर्माण प्रशंसित बैनर शशि सुमीत प्रोडक्शंस की ओर से किया जाएगा.
सृति झा बोलीं- ये किरदार दिल के करीब रहेगा
सृति झा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने किरदार अमृता की जर्नी के बारे में लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा, “500 एपिसोड्स का प्यार और हंसी से भरा सफर. घुस्सैल, जिद्दी और भूख की दीवानी अमृता मेरे दिल के बहुत करीब है… दिल कभी खुशी से भर गया तो कभी भारी हो गया… आप सभी के बिना यहां तक पहुंचना मुमकिन नहीं था. आपके प्यार के लिए शुक्रिया.” वहीं, अर्जित तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ”500 एपिसोड, क्या जर्नी रही है. मेरी जिंदगी का स्पेशल कैरेक्टर. हर अच्छी चीज की तरह इसका भी अंत आ गया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










