Jhanak: सीरियल में हो रही इस किरदार की री-एंट्री, कहा- मैं घर पर जॉबलेस…

Updated:
विज्ञापन

Jhanak

सीरियल झनक में एक नया ट्विस्ट देखने के लिए दर्शक तैयार हो जाए. शो में एक पुराने किरदार की री-एंट्री होने वाली है. इनके आने से शो में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Jhanak: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल झनक ने बहुत कम टाइम में ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली है. सीरियल में हिबा नवाब, कृशाल आहूजा और चांदनी शर्मा लीड किरदार निभा रहे हैं. सीरियल की लोकप्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि शो अब हर टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. वहीं, शो के अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा और इसे देखकर दर्शक काफी खुश हो जाएंगे. शो में एक किरदार की री-एंट्री होने वाली है और उनका नाम है संजय गांधी.

झनक में हो रही इस शख्स की री-एंट्री

सीरियल झनक में एक किरदार की एंट्री होने वाली है, जिसने पहले शो को अलविदा कह दिया था. संजय गांधी ने जून के पहले वीक में शो को छोड़ दिया था और अब मिड जुलाई में एंट्री करने वाले हैं. ईटाइम्स से बात करते हुए संजय ने कहा, शो से बड़ा कुछ नहीं होता और जैसा कि कहा जाता है शो मस्ट गो वन. उन्होंने कहा, मैं थोड़ा अपसेट था क्योंकि शो में मैं काफी लंबे समय से शूट नहीं रक रहा था. जब मैंने मैसेज के जरिए टीम को शो छोड़ने की बात कही तो उन्होंने इसपर रिप्लाई नहीं किया.

Also Read- Jhanak Upcoming Episode: क्या प्रेग्नेंट है झनक, अनिरुद्ध-अर्शी की जिंदगी में आया नया तूफान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Jhanak Upcoming Episode: झनक पर लगा ये बड़ा आरोप, शादी के दिन अर्शी हो जाएगी बेहोश

संजय गांधी बोले- मैं घर पर जॉबलेस…

एक्टर संजय गांधी ने आगे बताया, जब मैंने उन्हें अपने फैसले के बारे में बताया तो उनके टीम से मुझे कॉल आया और उन्होंने मुझे वापस आने को कहा. मुझे अहसास हुआ कि शो छोड़ना कोई सॉल्यूशन नहीं है. मैंने शूटिंग के दिनों की संख्या को लेकर कुछ कंडीशन रखा और टीम मान गई. वहीं, एक्टर ने आगे कहा, मैं घर पर वैसे भी जॉबलेस बैठने का जोखिम नहीं उठा सकता.” वहीं, झनक के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें शो में दिखाया जाएगा कि अप्पू दी अचानक लापता हो जाती है और सारे घर वाले उन्हें खोजते है. अप्पू दी किसी को भी नहीं मिलती और घरवाले बड़ी मां को ताने मारते है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola