Jhalak Dikhhla Jaa 10: द कपिल शर्मा फेम ‘दादी’ बेटी की बातें सुन रोने लगे, वजह जानकर आप हो जाएंगे भावुक

झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में अली असगर अपनी बेटी की बातें सुनकर इमोशनल हो जाते है और रोने लगते है. उनकी बेटी कहती है, हमारे स्कूल फ्रेंडस चिढ़ाते थे, बोलते थे कि तुम्हारी दो मां है.
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Promo: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa) 10 में सेलेब्स जजेज से लेकर दर्शकों को अपने डांस से इम्प्रेस करने में लगे है. फैमिली स्पेशल एपिसोड में जहां कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस के बाद अपने परिवार की बातें सुनकर इमोशनल हो गए. तो दूसरी तरफ जजेज भी इस एपिसोड में परफॉर्मेंस देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए.
झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें द कपिल शर्मा शो फेम दादी यानी अली असगर अपने बच्चों की बातें सुनकर काफी भावुक हो जाते है. परफॉर्मेंस के बाद स्क्रीन पर अली की बेटी और बेटे का वीडियो प्ले होता है. उनकी बेटी कहती है, हमारे स्कूल फ्रेंडस चिढ़ाते थे, बोलते थे कि तुम्हारी दो मां है.
अली असगर की बेटी कहती है, टैटू बनाते थे कि दादी का बेटा, दादी की बेटी. वो खुद का मजाक बनाकर दूसरों को हंसाते थे. ये आसान काम नहीं है. हमलोग आपसे प्यार करते है डैड. ये बातें सुनकर अली भावुक हो जाते है और उनके आंखों से आंसू बहने लगते है. शो की जज माधुरी दीक्षित भी उनसे कहती है, वी लव यू.
Also Read: Jhalak Dikhla Jaa 10: परफॉर्मेंस देख भावुक हुए करण जौहर, रोक नहीं पाए आंसू, माधुरी दीक्षित ने ऐसा संभाला
गौरतलब है कि अली असगर, कपिल शर्मा शो में दादी के रोल में नजर आते थे. इस रोल में अली ने जान डाल दी थी और इससे उनकी पहचान हर घर में हो गई थी. हालांकि अब वो शो में नजर नहीं आते. फैंस उन्हें दोबारा से कपिल शो में देखने के लिए बेताब है. उम्मीद ही कि दर्शकों की उम्मीद पूरी हो जाए.
झलक दिखला जा 10 के एक अन्य प्रोमो में शिल्पा शिंदे डांस करने के बाद काफी इमोशनल हो जाती है. एक्ट्रेस वीडियो में कहती है, ‘लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है. जब कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो पीठ पीछे दूसरों के साथ मिल कर आपकी ही बुराई करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










