Jhalak Dikhhla Jaa 10: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी कैसे हुई, देखें नीति टेलर की परफॉर्मेंस में…

झलक दिखला जा 10 के लेटेस्ट एपिसोड में आपको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कैसे हुई, इसकी झलकियां देखने को मिलेगी. जी हां आप नीति टेलर और आकाश थापा के परफॉर्मेंस में इसे देख सकते हैं.
झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) इन-दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में इस बार कई पॉपुलर कंटेस्टेंट अपना जलवा बिखेर रहे है. दर्शक इस रियलिटी शो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. शो में इस वीकेंड कपूर खानदान स्पेशल देखने को मिलेगा. बतौर मुख्य अतिथि नीतू कपूर आ रही हैं. इस एपिसोड के कुछ प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
एक नये प्रोमो में नीति टेलर और आकाश थापा को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जादुई शादी को रीक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है. दोनों ने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है. बैकग्राउंड में बचना ऐ हसीनों, खुदा जाने ये गाना बज रहा है. नीति टेलर और आकाश थापा के फैंस दोनों की केमिस्ट्री को देखकर काफी इम्प्रेस हैं. दोनों की परफॉर्मेंस को देखकर नीतू कपूर काफी खुश हुई और जोर-जोर से तालियां बजाने लगी. ऑडियंस को भी दोनों का डांस काफी ज्यादा पसंद आया. नीति टेलर और आकाश थापा के डांस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
https://twitter.com/firstindiatelly/status/1577965297796931586
https://twitter.com/beingwild_/status/1578007685789847555
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले महीने 14 तारीख को अपने घर वास्तु में शादी की थी. शादी की तसवीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए है वहां हमने शादी कर ली. हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. तसवीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी.
https://twitter.com/Tay_admirer/status/1578001601226510336
Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 10: किली पॉल से इस वजह से इम्प्रेस हुई माधुरी दीक्षित, वायरल हो रहा नया प्रोमो वीडियो
आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो वो कैटरीना कैफ- प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा फिल्म में काम कर रही है. इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ वो ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी. वहीं, रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










