Jhalak Dikhhla Jaa 10: किली पॉल से इस वजह से इम्प्रेस हुई माधुरी दीक्षित, वायरल हो रहा नया प्रोमो वीडियो

झलक दिखला जा 10 के आने वाले एपिसोड में किली पॉल आएंगे. किली शो में आकर अपने डांस औऱ गाने से चार चांद लगाने वाले है. माधुरी दीक्षित के लिए वो गाना गाते है. नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में इस बार कई पॉपुलर कंटेस्टेंट अपना जलवा बिखेर रहे है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल नजर आ रहे है. किली को हिनीद बोलते देख शो की जज माधुरी दीक्षित काफी इम्प्रेस हो जाती है. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कलर्स ने झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसके अपकमिंग एपिसोड में किली पॉल आने वाले है. वीडियो में किली डांस करते दिख रहे है. उन्हें डांस करते देख नीतू कपूर खुश हो जाती है. होस्ट मनीष पॉल उनसे पूछते है कि क्या वह हिंदी बोल सकते है. इस पर किली जवाब देते है, ‘थोड़ा थोड़ा.’ जिसके बाद किली पॉल कहते है कि वो माधुरी दीक्षित के लिए एक सॉन्ग गाना चाहते है. इसके बाद वो माधुरी के सामने राता लंबिया लंबिया गाते है. इस प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है, किली पॉल ने किया एक गाने के द्वार माधुरी से अपने दिल की बात का इजहार. ये वीडियो काफी मजेदार है.
Kili Paul ne kiya ek gaane ke dwaara Madhuri se apne dil ke baat ka izhaar. 🥰
Dekhiye #JhalakDikhhlaJaa har Sat-Sun, raat 8 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot.#kilipaul @MadhuriDixit pic.twitter.com/YQL4HXQYB8
— ColorsTV (@ColorsTV) October 6, 2022
गौरतलब है कि किली पॉल, सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे. किली ने अब्दु राजिक और MC Stan के साथ रील बनाया था. बिग बॉस 16 में जैसे ही किली पॉल ने एंट्री ली, सॉन्ग ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ बजने लगा. अब्दु रोजिक उन्हें देख खुशी से उछल पड़े और उनके पास पहुंच गए और कहा कि, ‘वेलकम टू बिग बॉस शो भाई, स्वागत नहीं करोगे हमारा.’
26 वर्षीय किली पॉल तंजानिया के रहनेवाले है. किली पेशे से एक किसान है. किली बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक कर इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे. वो अक्सर अपनी बहन नीमा के साथ डांस वीडियो बनाते है, जो पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर होते है. उनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर किली को 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










