OTT पर आई ‘Jazz City’: 70 के दशक के कोलकाता की जैज, जासूसी और जंग की दिलचस्प कहानी

Updated:
विज्ञापन

जैज सिटी ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Jazz City on OTT: SonyLIV पर रिलीज हुई ‘जैज सिटी’ एक बंगाली म्यूजिकल-थ्रिलर सीरीज है, जो 1971 के कोलकाता और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की पृष्ठभूमि में जासूसी और जैज कल्चर की दिलचस्प कहानी दिखाती है.

विज्ञापन

Jazz City on OTT: ‘जैज सिटी’ एक बंगाली भाषा की डॉम-म्यूजिकल सीरीज है, जिसे सौमिक सेन ने डायरेक्ट किया है. यह सीरीज अब SonyLIV पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आपके पास OTTplay प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, तो आप वहां भी इसे देख सकते हैं. यह सीरीज खास इसलिए है क्योंकि इसमें संगीत, जासूसी और इतिहास, तीनों का अनोखा मेल देखने को मिलता है. अगर आपको इस सीरीज में दिलचस्पी है, तो आइए आपको इसकी कहानी बताते हैं.

1970 के दशक का कोलकाता और जैज कल्चर

इस सीरीज की कहानी 1971 के कोलकाता पर आधारित है, जब बांग्लादेश मुक्ति युद्ध (Bangladesh Liberation War) चल रहा था. उस समय शहर में राजनीतिक तनाव और उथल-पुथल थी, लेकिन दूसरी ओर पार्क स्ट्रीट की जैज संस्कृति भी अपने चरम पर थी.‘जैज सिटी’ इसी माहौल को बहुत खूबसूरती से दिखाती है, जहां संगीत के साथ-साथ रहस्य और खतरा भी मौजूद है.

कहानी में क्या हो रहा है?

कहानी जिमी रॉय नाम के एक नाइटक्लब मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है. उसका जैज क्लब सिर्फ म्यूजिक का अड्डा नहीं, बल्कि जासूसों और क्रांतिकारियों का गुप्त ठिकाना भी है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जिमी कई खतरनाक मिशनों में फंसता जाता है. क्लब में आने वाले लोग सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि राजनीतिक खेल का हिस्सा भी होते हैं.

यह सीरीज पहचान, वफादारी और संघर्ष जैसे मुद्दों को भी गहराई से दिखाती है.

स्टार कास्ट और किरदार

सीरीज में आरिफिन शुवो जिमी रॉय के रोल में नजर आते हैं, जबकि सुरसेनी मैत्रा शीला का किरदार निभा रही हैं. इनके अलावा शांतनु घटक, अनिरुद्ध गुप्ता, सयानदीप सेन, श्रेया भट्टाचार्य, शताफ फिगार, एलेक्जेंड्रा टेलर, अमित साहा और तनिका बसु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

क्यों देखें ये सीरीज?

अगर आपको म्यूजिक, इतिहास और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो ‘जैज सिटी’ आपके लिए परफेक्ट है. यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि 70 के दशक के कोलकाता की एक झलक है, जिसमें जैज की धुनों के साथ जासूसी और राजनीति की कहानी बुनी गई है.

यह भी पढ़ें: Seetha Payanam OTT Release: तेलुगू रोमांटिक फिल्म अब OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार, जानें कब और कहां देख सकेंगे

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola