सुनील ग्रोवर का ‘जहाज’ वाला गाना हुआ वायरल, गुरु रंधावा के ‘फाइन शाइट’ से तुलना कर बोले फैंस- ‘कई गुना बेहतर’
गुरु रंधावा और सुनील ग्रोवर, फोटो - इंस्टाग्राम
सुनील ग्रोवर के नए गाने 'जहाज तेरा भाई चलाएगा' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फैंस इसकी तुलना गुरु रंधावा के विवादित गाने 'फाइन शिट' से कर रहे हैं और सुनील के गाने को बेहतर बता रहे हैं.
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. इस एपिसोड में 'ऑपरेशन सफेद सागर' की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी. शो के दौरान सुनील ग्रोवर का एक नया और मजेदार गाना "जहाज तेरा भाई चलाएगा" सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Guru Randhawa Fans Angry: गुरु रंधावा पर बरसे फैंस
इस गाने के आते ही फैंस इसकी तुलना सिंगर गुरु रंधावा के हालिया रिलीज हुए गाने 'फाइन शिट' से करने लगे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि सुनील ग्रोवर का ये मजाकिया गाना गुरु रंधावा के गाने से कहीं ज्यादा सुनने लायक और मजेदार है. एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "कोई गुरु रंधावा को सुनील ग्रोवर से ट्यूशन लेने भेज दो यार." वहीं एक दूसरे यूजर ने पूछा, "गुरु रंधावा, क्या आपके पास इस पर बोलने के लिए कुछ बचा है?" कई लोगों ने तो साफ-साफ लिख दिया कि सुनील का यह गाना फाइन शिट से लाख गुना बेहतर है.

Guru Randhawa Song Controversy: विवादों में रहा है गुरु रंधावा का गाना
आपको बता दें कि गुरु रंधावा का गाना 'फाइन शिट' हाल ही में आया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ. इंटरनेट पर लोगों ने गाने के लिरिक्स और ऑफिस की महिलाओं को दिखाने के तरीके पर सिंगर को काफी ट्रोल किया था. हालांकि, गुरु रंधावा ने इन बातों पर ध्यान न देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और इसे सिर्फ एक 'सिली सॉन्ग' बताया था.
Sunil Grover’s Musical Style: सुनील ग्रोवर का ‘म्यूजिकल’ अंदाज
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में अपने मजेदार पैरोडी गानों के लिए हमेशा से जाने जाते हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका "बेबी डांस स्लोली स्लोली..." और "मेरियां जुल्फान" जैसे गाने भी सोशल मीडिया पर गदर मचा चुके हैं. एक बार फिर सुनील ग्रोवर ने साबित कर दिया है कि कॉमेडी के साथ-साथ गानों में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है.
ये भी पढ़ें: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा, डिंपू बरुआ के फाउंडेशन को दिए 5 लाख रुपये
ये भी पढ़ें: गुरु रंधावा ने गोल्डन टेंपल में मांगी अरदास, 'फाइन शिट' पर ट्रोलिंग के बीच लिखा खास संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









