कौन है नुपुर शिखरे जिससे आयरा खान ने की सगाई, जानिए आमिर खान के होने वाले दामाद के बारें में सबकुछ

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है. नूपुर और आयरा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है. नुपुर ने आयरा को कुछ महीने पहले फिल्मी स्टाइल में रिंग देकर प्रपोज किया था.

आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर है और उन्होंने Fitnessism की शुरुआत की है. नुपुर कई सलेब्स के ट्रेनर रह चुके है. नुपुर ने आमिर खान और सुष्मिता सेन को ट्रेन किया है.

नुपुर शिखरे अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते है. उनके इंस्टाग्राम पर वर्क आउट करते हुए उनकी कई सारी तसवीरें मौजूद है. इंस्टा फॉओलर्स की बात करें तो उन्हें 30.6K लोग फॉलो करते है.

आयरा खान और नूपुर शिखरे की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वो 2020 के लॉकडाउन में अपने पिता के घर रहने के लिए शिफ्ट हुई थी. इस दौरान नूपुर उनसे वहां मिली थी और उन्होंने फिटनेस ट्रेनिंग भी ली थी. इसी समय दोनों दोस्त बने थे और फिर उन्हें प्यार हुआ.

आयरा खान और नूपुर शिखरे अपने रिलेशिनशिप में एक कदम और आगे बढ़ गए है. दोनों ने सगाई कर ली है. रेड गाउन में आयरा बेहद हसीन लगी और नूपुर ब्लैक कोट में काफी अच्छे लगे.

इस सेलिब्रेशन का हिस्सा आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव, आजाद राव बने. सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










