Indian Idol विनर पवनदीप राजन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, पहली तसवीर आई सामने, कहा- घर वापस जा रहा हूं

pawandeep Rajan Discharged
पवनदीप राजन ने इंस्टाग्राम पर मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की और लिखा, छुट्टी मिल गई है, अब घर लौट रहा हूं. 5 मई को पवन का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी. अब उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक हो गई है. उनके फोटो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं.
‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन का 5 मई 2025 को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे. उन्हें बहुत गंभीर चोट आई थी और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था. फैंस उनकी हालत देखकर काफी घबरा गए थे और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे. सिंगर लगातार पोस्ट कर अपना हेल्थ अपडेट दे रहे थे. अब उन्होंने एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह फिट दिख रहे हैं.
पवनदीप राजन हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
पवनदीप राजन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. फोटो में वह स्माइल करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, छुट्टी मिल गई है और घर वापस जा रहा हूं. आप सभी के प्यार, सपोर्ट और प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू. तस्वीर में वब व्हाइट कलर के शर्ट पहने दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह फ्लाइट में है और उनके साथ उनका फ्रेंड भी है. पवन के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वेलकम बैक. आप ऐसे ही मुस्कुराते रहिए. एक यूजर ने लिखा, सर आपको ऐसे देखकर खुशी हुई. एक यूजर ने लिखा, भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे.
पवनदीप राजन की टीम ने उनके एक्सीडेंट को लेकर दी थी ये जानकारी
पवनदीप राजन की टीम ने बयान में बताया था कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन का 5 मई की सुबह मुरादाबाद, यूपी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया था। वह दिल्ली जा रहे थे ताकि अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ सकें, जहां उन्हें एक इवेंट में जाना था. पहले उनका इलाज पास के एक अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली-एनसीआर के एक बेहतर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उन्हें कई गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं और कुछ छोटी चोटें भी आई हैं.
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










