Indian Idol 12 Winner पवनदीप राजन ने 7 महीने बाद जानलेवा एक्सीडेंट पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- कार में आग लगी, दोनों पैर और हाथ टूट चुका था
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Dec 2025 8:34 PM
इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन, फोटो- इंस्टाग्राम
Indian Idol 12 Winner पवनदीप राजन ने जानलेवा एक्सीडेंट के 7 महीने बाद पहली बार अपनी दर्दनाक रिकवरी जर्नी और हौसले की कहानी शेयर की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan ने मई 2025 में हुई गंभीर सड़क दुर्घटना के लगभग सात महीने बाद दोबारा पब्लिक अपीयरेंस देकर सभी को चौंका दिया. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास हुए इस हादसे में सिंगर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर, दाहिने हाथ में गंभीर चोट और सिर में घाव हुआ, जिनके लिए कई सर्जरी करनी पड़ीं.
दुर्घटना के बाद वे पहली बार सलीम–सुलेमान के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी दर्दनाक रिकवरी जर्नी, संघर्ष और उससे मिली सीख के बारे में खुलकर बात की. आइए आपको सबकुछ बताते हैं.
पवनदीप: “कार में आग लग गई थी, मुझे बाहर खींचा गया”
पॉडकास्ट में एक्सीडेंट को याद करते हुए पवनदीप ने कहा, “शुरू में कोई मदद नहीं कर रहा था, फिर पुलिस आई. कार में आग लग चुकी थी और मैं अंदर था. उन्होंने मुझे बाहर निकाला. कब तक अंदर था, याद नहीं. उठने पर खुद को कार से बाहर पाया. अस्पताल ले जाया गया. दोनों पैर और एक हाथ टूट चुका था. बस जल्दी से इलाज करवाने का सोचा. अब सब ठीक है.”
“पहले हिल भी नहीं पाता था, अब चल पाता हूं”
अपनी रिकवरी जर्नी को साझा करते हुए उन्होंने बताया, “पहले महीने तो मैं एक तरफ से दूसरी तरफ भी नहीं पलट पाता था. अब थोड़ा-बहुत चल पाता हूं , यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. इस हादसे ने मुझे चलने की असली कीमत समझाई.”
उन्होंने आगे कहा, “मुंबई शिफ्ट होने के बाद भी एक महीने तक हिल नहीं पाता था. धीरे-धीरे चलना शुरू किया. गिटार बजाना भी फिर से शुरू कर दिया है. हाथ में ताकत लौट रही है, लेकिन अभी और ठीक होना बाकी है.”
कैसे हुआ हादसा?
यह दुर्घटना 5 मई 2025 की सुबह करीब 3 बजे हुई, जब पवनदीप अहमदाबाद में होने वाले एक लाइव शो के लिए दिल्ली जा रहे थे. मुरादाबाद के पास उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई. उन्हें पहले पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और फिर कई सर्जरी के लिए दिल्ली-NCR के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया.
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










