Iconic Gold Awards 2024: अनुपमा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर बने कार्तिक आर्यन, विनर्स लिस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2024 में कई सितारे शामिल हुए, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स का नाम शामिल है. आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड पिछले कुछ सालों से मुंबई में हो रहा है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी स्टार्स ने अपना जलवा चलाया.

विज्ञापन

Iconic Gold Awards 2024 Winners List: हाल ही में गुजरात में 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया था. इस अवॉर्ड फंक्शन में कई बड़े सेलेब्स और सितारों ने महफिल सजाई. इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. अब आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2024 की चर्चा हो रही है, जो 1 फरवरी को मुंबई में हुआ. गुरुवार की रात मुख्य कार्यक्रम में कई बॉलीवुड और टीवी हस्तियों ने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया. इसमें कार्तिक आर्यन, अदा शर्मा, रूपाली गांगुली, हिना खान, मनीष पॉल, मोहित मलिक, सुष्मिता सेन, मनोज बाजपेयी, सान्या मल्होत्रा ने शिरकत किया. चलिए आपको बताते हैं किसे किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला.

आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2024

आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2024 में कई सितारे शामिल हुए, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स का नाम शामिल है. आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड पिछले कुछ सालों से मुंबई में हो रहा है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी स्टार्स ने अपना जलवा चलाया. पुरस्कार समारोह में कार्तिक आर्यन और रूपाली गांगुली के अलावा हिना खान, सान्या मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, सुष्मिता सेन, कृतिका कामरा, स्टेबिन बेन, मोहित मलिक ने महफिल की शान बढ़ाई. कार्तिक आर्यन, जो कबीर खान की चंदू चैंपियन की शूटिंग कर रहे हैं ने रेड कार्पेट पर सूट-बूट में नजर आए.

https://www.instagram.com/p/C20LoMzy9IO/?hl=en
https://www.instagram.com/p/C20Deo4yqPx/?hl=en

यहां देखें विनर्स लिस्ट

आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2024 विनर्स की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ नाम सामने आ गए है. चलिए आपको बताते हैं विनर्स लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म – सत्यप्रेम की कथा

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) – कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)

  • सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेत्री – रूपाली गांगुली (अनुपमा)

  • सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता – मोहित मलिक (बातें कुछ अनकही सी)

  • पाथब्रेकिंग पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड – हिना खान

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (वेब) – अविनाश तिवारी (बंबई मेरी जान)

https://www.instagram.com/p/C2z8K5UyNDj/?hl=en

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 विनर्स लिस्ट

वहीं, हाल ही में गुजरात में हुए 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 के विनर्स के नाम कुछ इस तरह है-

  • बेस्ट फिल्म (लोकप्रिय)

  • 12वीं फेल–विजेता

  • बेस्ट फिल्म (आलोचक)

  • जोराम-विजेता

  • बेस्ट निर्देशक

  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)–विजेता

  • मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

  • रणबीर कपूर (एनिमल)-विजेता

  • बेस्ट अभिनेता (आलोचक)

  • विक्रांत मैसी (12वीं फेल)-विजेता

  • मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)

  • आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)-विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक

  • रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे)-विजेता

  • शेफाली शाह (हममें से तीन)-विजेता

  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)

  • विक्की कौशल (डंकी)–विजेता

  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

  • शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)-विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ गीत

  • अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)- विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ संगीत एलबम

  • एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)-विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष)

  • भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)-विजेता

Also Read: Filmfare Awards 2024: आलिया-रणबीर के अवॉर्ड जीतने पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने सीक्रेट रूप से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola