ePaper

Anupama: रूपाली गांगुली के शो में लौटा ये पुराना किरदार, वनराज-तोशू के उड़े होश, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 29 Jan 2024 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama: रूपाली गांगुली के शो में लौटा ये पुराना किरदार, वनराज-तोशू के उड़े होश, आएगा बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही हॉस्टल जाने के लिए तैयार होती है. बा आती है और उसे उपहार देती है और उसे अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहती है. अंश और ईशानी भी उसे गिफ्ट देते है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा लीप के बाद दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रहा है. इसी वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो की लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के आने वाले एपिसोड में बहुत सारे टर्न एंड ट्विस्ट आएंगे. अनुपमा में दिखाया जाएगा कि श्रुति अनुपमा से बात करती है और अनुज को बताती है कि वो ठीक है और रेस्तरां मालिक के घर में रह रही है. साथ ही बताती है कि अनुपमा को उसका पासपोर्ट और सामान मिल गया है. अनुज कहता है कि वो उसे जोशी बेन से मिलवाने कर लेकर जाएगा. श्रुति उससे पूछती है कि वो क्या अभी उससे मिलने जा सकते हैं.

अनुपमा में फिर से लौटे बाबूजी

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही हॉस्टल जाने के लिए तैयार होती है. बा आती है और उसे उपहार देती है और उसे अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहती है. अंश और ईशानी भी उसे गिफ्ट देते है. काव्या उसे गुडबॉय कहती है. माही वनराज के पास जाकर अपने दिल की बात कहती है. माही कहती है कि पापा….मैं आपसे प्यार करती हूं, हालांकि आप मुझसे नफरत करते हैं लेकिन मैं फिर भी आपसे बहुत प्यार करती हूं. वह पूछती है कि क्या मैं जाने से पहले तुम्हारे साथ सेल्फी ले लूं क्योंकि मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि मेरे पापा एक अदृश्य आदमी हैं. काव्या के धोखे को याद करते हुए वनराज उठकर चला जाता है. तभी बाबूजी आते है और माही को वापस ले आते है. बाबूजी माही को घर में रहने के लिए कहते है और वनराज को समझाते है. हालांकि वो उनकी बातों से सहमत नहीं होता है.

https://www.instagram.com/p/C2Z6M8iALdv/

श्रुति और अनुज पहुंचे यशपाल के घर

श्रुति और अनुज यशपाल के घर अनुपमा से मिलने आते हैं. बीजी उन्हें बताती है कि अनुपमा यशदीप के साथ इवेंट में गई है. अनुज इवेंट में उससे मिलने के लिए उत्साहित हो जाता है. वहीं, अनुपमा किंजल और परी की मदद करती है और किंजल उसे देर रात फोन करने के लिए माफी मांगती है. अनुपमा उसे इस बात की फ्रिक नहीं करने के लिए कहता है. यशदीप अनुपमा को उनके साथ रहने के लिए कहता है. अनुपमा कहती है वो उसके साथ मीटिंग में शामिल होगी.

Also Read: Anupama: अनुज की बहन मुक्कू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अनुपमा छोड़ अब इस नये शो में आएगी नजर

अनुपमा मिली पारितोष से

पारितोष अपने घर में अनुपमा को देखकर चौंक जाता है. अनुपमा अपने बेटे तोशू को डांटती है और कहती है वो सुधर जाए. तोशू अनुपमा की असफल शादी पर सवाल उठाता है. वह अनुपमा के प्रति नफरत व्यक्त करता है और उसे अपने घर से बाहर निकलने के लिए कहता है. वो अपनी ही मां को पैसे देता है और ये देखकर वो चौंक जाती है. वहीं, यशदीप घर आता है और बीजी अनुपमा के बारे में पूछता है. यशदीप बताता है कि वो सुबह आएगी. बीजी परेशान हो जाती है और कहती है कि उसका बेटा उसे अपने घर में देखना नहीं चाहता है.

अनुपमा में अबतक ये दिखाया गया

अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि तोशू को अपनी बेटी परी की फ्रिक नहीं है और वो वीडियो गेम खेलता रहता है. वहीं, अनुज और यशदीप एक कैफे में मिलते हैं और प्यार पर डिस्कस करते है. इस दौरान अनुज एक कविता पढ़ता है और यशदीप किसी विशेष को खोजने की इच्छा व्यक्त करता है. तभी अनुपमा, यशदीप से मिलने आती है और कैफे में जाती है. वहां अनुपमा, अनुज को देखकर हैरान हो जाती है और पांच साल बाद ऐसे उन्हें देखकर चौंक जाती है. अनुपमा और अनुज पांच साल बाद आमने-सामने होते है. दोनों मिलने के बाद मिलने के बाद कैसे रिएक्ट करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

Also Read: Ramayana: गदर 2 के बाद सनी देओल की चमकी किस्मत, रामायण में निभाएंगे ये किरदार, रणबीर कपूर के साथ करेंगे काम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola