Anupama: लीप के बाद पहली बार मिलेंगे अनुपमा-अनुज, यशदीप का टूट जाएगा दिल, खुलेंगे फिर अतीत के पन्ने

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jan 2024 3:20 PM

विज्ञापन

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज के व्यवहार की वजह से काव्या फैसला लेती है कि वो अपनी बेटी माही को हॉस्टल भेज देगी. माही अपनी मां से विनती करती है कि वो उसे घर में रहने दे और हॉस्टल ना भेजें.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा ने टीआरपी चार्ट पर कब्जा किया हुआ है. सीरियल हर बार टीआरपी चार्ट में नंबर एक पर रहता है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो इन दिनों लीप की वजह से चर्चा में है. लीप के बाद अनुज और अनुपमा अलग-अलग हो गए है. अनुज की बेटी आध्या को पता चल गया है कि अनुपमा अमेरिका में है, लेकिन उसने अपने पिता को नहीं बताया. जल्द ही अनुपमा और अनुज आमने-सामने होंगे और इस पल का फैंस इंतजार कर रहे हैं. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होगा.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज के व्यवहार की वजह से काव्या फैसला लेती है कि वो अपनी बेटी माही को हॉस्टल भेज देगी. माही अपनी मां से विनती करती है कि वो उसे घर में रहने दे और हॉस्टल ना भेजें. माही उससे एक अच्छी बच्ची बनने का वादा करती है. माही की बातें सुनकर काव्या परेशान और इमोशनल हो जाती है. किंजल अपनी बेटी परी पर नजर रखते हुए एक ऑफिस का एक कॉल लेती है. परी की तबीयत खराब है और किंजल असहाय महसूस कर रही है.

तोशू को नहीं है अपनी बेटी की चिंता

तोशू को अपनी बेटी परी की फ्रिक नहीं है और वो वीडियो गेम खेलता रहता है. वहीं, अनुज और यशदीप एक कैफे में मिलते हैं और प्यार पर डिस्कस करते है. इस दौरान अनुज एक कविता पढ़ता है और यशदीप किसी विशेष को खोजने की इच्छा व्यक्त करता है. तभी अनुपमा, यशदीप से मिलने आती है और कैफे में जाती है. वहां अनुपमा, अनुज को देखकर हैरान हो जाती है और पांच साल बाद ऐसे उन्हें देखकर चौंक जाती है. अनुपमा और अनुज पांच साल बाद आमने-सामने होते है. दोनों मिलने के बाद मिलने के बाद कैसे रिएक्ट करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

Also Read: Anupama: अनुपमा के प्यार में दीवाना हुआ ये शख्स, अनुज के सामने करेगा अपने दिल की बात, आएगा बड़ा ट्विस्ट

किंजल पांच साल बाद मिली अनुपमा से

पिछले एपिसोड में अनुपमा में दर्शकों ने देखा कि किंजल अनुपमा से मिलने यशदीप के घर पहुंचती है. किंजल अनुपमा को बताती है कि जब उसने रेस्तरां में आग लगने की बात सुनी तो वह डर गई थी. किंजल ने वह रेस्तरां में पहुंची और यशदीप ने उसे बताया कि अनुपमा उसके घर पर थी. किंजल अनुपमा को बताती है कि यशदीप ने उसे बताया था कि वह रेस्तरां के स्टोर रूम में कैसे रहती थी. किंजल पूछती है कि वो अब कहां रहेगी. वह उससे पूछती है कि क्या वह यशदीप के घर में रहने वाली है. अनुपमा ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह यशदीप के घर में नहीं रह सकती क्योंकि उन्होंने उसके लिए बहुत कुछ किया है, और वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती.

अनुपमा में छोटी अनु का किरदार औरा भटनागर निभा रही

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में छोटी अनु का किरदार औरा भटनागर निभा रही है. औरा ने बहुत कम समय में ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. टेलीटक्कर के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने बताया, असल में शो में वह मेरी मां हैं. मुझे याद है कि यह मेरा पहला या तीसरा दिन था और मुझे ऐसा नहीं लग रहा था कि मैं अभी उनसे मिली हूं और यह इतना अच्छा अनुभव था. एक दिन पहले ही मेरी दोपहर 2 बजे की शिफ्ट थी और मैं काम कर रही थी और हम सेट पर खूब मस्ती कर रहे थे.

Also Read: Anupama: लीप के बाद अनुपमा संग काम करने पर छोटी अनु ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इसकी आदत डालने…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola