Anupama: लीप के बाद अनुपमा संग काम करने पर Aurra Bhatnagar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इसकी आदत डालने...

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jan 2024 8:18 AM

विज्ञापन

सीरियल अनुपमा में लीप के बाद सुकीर्ति कांडपाल, औरा भटनागर, चांदनी भगवानानी, आध्या बारोट, त्रिशान शाह की एंट्री हुई है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में छोटी अनु का किरदार औरा भटनागर निभा रही है. औरा ने बहुत कम समय में ही दर्शकों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. सीरियल टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर है. हालांकि कुछ समय के लिए शो दूसरे नंबर पर आ गया था, लेकिन अब एक बार फिर से सीरियल नंबर वन बन गया है. पांच साल के लीप आने के बाद इसकी कहानी काफी दिलचस्प हो गई है. लीप के बाद सुकीर्ति कांडपाल, औरा भटनागर, चांदनी भगवानानी, आध्या बारोट, त्रिशान शाह की एंट्री हो गई है. औरा छोटी अनु का रोल निभा रही है. अनुज के साथ वो अमेरिका में है और उसने अपना नाम आध्या कर लिया है. औरा ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को बताया.

अनुपमा में रूपाली गांगुली संग काम करने पर आध्या ने कही ये बात

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में छोटी अनु का किरदार औरा भटनागर निभा रही है. औरा ने बहुत कम समय में ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. टेलीटक्कर के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने बताया, असल में शो में वह मेरी मां हैं. मुझे याद है कि यह मेरा पहला या तीसरा दिन था और मुझे ऐसा नहीं लग रहा था कि मैं अभी उनसे मिली हूं और यह इतना अच्छा अनुभव था. एक दिन पहले ही मेरी दोपहर 2 बजे की शिफ्ट थी और मैं काम कर रही थी और हम सेट पर खूब मस्ती कर रहे थे.

गौरव खन्ना को लेकर बोली औरा भटनागर- हम बहुत मस्ती करते हैं

गौरव खन्ना के साथ काम करने को लेकर औरा भटनागर ने कहा, मैं गौरव को पॉप्स कहती हूं क्योंकि मुझे इसकी आदत डालने की जरूरत है क्योंकि मैं धारावाहिक की शूटिंग कर रही हूं. हमें शूटिंग करने में मजा आता है और हम बहुत मस्ती करते हैं और जैसे ही हम सेट पर आते हैं हम बिना रुके बातें करना शुरू कर देते हैं. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि उन्हे आध्या का रोल मिलने पर उनका कैसा रिएक्शन था. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, जब मुझे फोन आया, मैं देहरादून में छुट्टियों का आनंद ले रही थी. फिर मेरी मां को एक मैसेज मिला कि मुझे आध्या की भूमिका के लिए कॉल आया है और मां ने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह करना चाहती हूं.

Also Read: Anupama: अनुपमा के प्यार में दीवाना हुआ ये शख्स, अनुज के सामने करेगा अपने दिल की बात, आएगा बड़ा ट्विस्ट

छोटी अनु का रोल निभाने पर औरा भटनागर ने कहा- यह मेरे अब तक…

आगे और भटनागर ने बताया, मैंने बस अनुपमा पढ़ी और मां से कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कर रहा हूं तो चलो एक मौका देते हैं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, मुझे यह पसंद आया क्योंकि यह मेरे अब तक निभाए सभी किरदारों से अलग था. इस किरदार में मिश्रित भावनाएं हैं और वह अतीत से सदमे में है और अपने पापा से वह खुश है. इसलिए इस किरदार को निभाना बहुत अलग था. बता दें कि अनुपमा सीरियल में औरा यानी आध्या अपने पिता अनुज से काफी प्यार करती है. जबकि अपनी मां अनुपमा से बहुत नफरत करती है. वो नहीं चाहती कि किसी भी कीमत पर उसके माता- पिता दोबारा एक हो जाए.

अनुपमा और किंजल एक-दूसरे से मिले

अनुपमा में आपने अभी तक देखा कि किंजल, अनुपमा को अपना फोन नंबर देती है. किंजल उससे गले लगती है और फिर चली जाती है. उनके जाने के बाद अनुपमा रोने लगती है और तभी यशदीप वहां आता है और पूछता है कि क्या वे उसकी बहू और पोती थी. अनुपमा कहती है कि मेरा बेटा मुझसे मिलना नहीं चाहता है. दूसरी तरफ अनुज देविका की बातों के बारे में सोचता है. श्रुति उससे पूछती है कि क्या उन दोनों के बीच सबकुछ सही है. अनुज हा. कहता है, और उसे आराम करने के लिए कहता है. अनुज उससे कहता है कि उसे सिर्फ अपनी बेटी आध्या की चिंता है. अनुज उससे फिर जोशी बेन के बारे में पूछता है. श्रुति उससे पूछती है कि वो इतनी जोशी बेन के बारे में क्यों पूछ रहा है. वो कुछ नहीं कहता.

Also Read: Anupama Upcoming Twist: इस किरदार की फिर से हो रही वापसी, पाखी को धक्के मारकर अनुपमा करेगी घर से बाहर!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola