Anupama: अनुपमा के प्यार में दीवाना हुआ ये शख्स, अनुज के सामने करेगा अपने दिल की बात, आएगा बड़ा ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2024 1:05 PM
अनुपमा (रूपाली गांगुली) और अनुज (गौरव खन्ना) स्टारर अनुपमा का ट्रैक काफी रोमांचक और दिलचस्प हो गया है. सीरियल में अनुपमा अमेरिका में एक पंजाबी व्यक्ति यशपाल के रेस्तरां में काम करती है. शा में आगे दिखाया जाएगा कि अनुज अपनी अनु से फाइनली मिलेगा.
Anupama: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. सीरियल की कहानी लोगों को काफी पसंद आती है और इस वजह से ये टीआरपी लिस्ट में छाया रहता है. अनुपमा टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है और वो अपने आगे किसी को टिकने नहीं देता. शो में पांच साल का लीप आ गया है और अनुपमा और अनुज अमेरिका में है. अनुपमा शेफ बन गई है और अपने परिवार वालों से दूर है. अनुज अपनी बेटी छोटी अनु को संभालता है और श्रुति से शादी करने वाला है. हालांकि अनुज और अनुपमा को ये नहीं मालूम है कि दोनों अमेरिका में है. इस बीच नये किरदार की एंट्री हुई है, जिसका नाम वकार शेख है. वकार सीरियल में यशपाल का रोल निभा रहे हैं.
अनुपमा में यशपाल की एंट्री
अनुपमा (रूपाली गांगुली) और अनुज (गौरव खन्ना) स्टारर अनुपमा का ट्रैक काफी रोमांचक और दिलचस्प हो गया है. सीरियल में अनुपमा अमेरिका में एक पंजाबी व्यक्ति यशपाल के रेस्तरां में काम करती है. वो वहां अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है. दूसरी तरफ अनुज अपनी बेटी आध्या के साथ अमेरिका में हैं. उनके जीवन में श्रुति है और दोनों की सगाई हो चुकी है. अनुज उससे जल्द ही शादी करने वाला है और आध्या चाहती है कि उनकी शादी जल्द हो जाए. आध्या, अपनी मां अनुपमा से नफरत करती है और उसे पता चल गया है कि वो भी अमेरिका में है. वो नहीं चाहती कि किसी कीमत पर उसके माता-पिता बने.
I am up for this…😍😍
This phase looks so much better and promising…Will be back to watching the show from Feb…😁😁ps: This time hopefully reunion won't be a forced one…🤞🏻#Anupamaa #AnujKapadia #MaAnhttps://t.co/viYvYCE0J4
— 𝐒𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚: ᴛʜᴇ ᴍᴀꜱᴏᴏᴍ ᴋɪᴅ𓂃 ࣪˖ ִֶָ𐀔 (@iamsahaara) January 20, 2024
अनुपमा अपकमिंग एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को लगता है कि अनुपमा जोशी बेन हैं. शो में यशदीप की एंट्री हो गई है और वो यशपाल का भाई है. वह अब उस रेस्तरां को चलाएंगे जहां अनुपमा काम करती हैं. अनुपमा और यशदीप दोस्त बन जाते हैं. कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप अनुपमा को पसंद करने लगेगा. वहीं, दूसरी तरफ अनुज आज भी अनुपमा से प्यार करता है और जानने की कोशिश में है कि अनुपमा अमेरिका में है या नहीं. कहा जा रहा है कि जल्द ही दर्शकों को नया टर्न देखने मिलेगा. यशदीप, अनुपमा के बारे में अपनी भावनाओं को अनुज के सामने व्यक्त करेगा और इसके बाद ही अनुज को पता चल जाएगा कि यशदीप अनुपमा से प्यार करता है.
अनुज के सामने आया ये सच
अनुज अपनी छोटी बेटी से यह पूछने का फैसला करता है कि क्या उसने अनुपमा को अमेरिका में देखा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अनुज इस बात से बेहद हैरान है कि आध्या ने अनु के अमेरिका में होने के बारे में उसे नहीं बताया. फिर अनुज आखिरकार अनु से मिलने का फैसला करता है, अनुपमा के उनके जीवन में प्रवेश करने के बाद आध्या को अकेले रहने की चिंता है क्योंकि वह अपनी मां से नफरत करती है. अनुज अब अनु से मिलना चाहता है क्योंकि उसके पास कुछ प्रश्न हैं जिनकी उसे आवश्यकता है और हमें आश्चर्य है कि क्या यह मान की शुरुआत है या अंत है.
रूपाली गांगुली ने किया था ये पोस्ट
वहीं, रूपाली गांगुली ने कुछ समय पहले पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, “अनुपमा पर यहां मौजूद हर कोई इस शो के किसी न किसी किरदार से जुड़ा है… एक किरदार या अभिनेता को पसंद करना आपको दूसरे किरदारों को नीचा दिखाने का अधिकार कैसे दे देता है? हर अभिनेता अपना काम करते हैं. अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और प्रत्येक अभिनेता कहानी के लिए महत्वपूर्ण है! अपने पसंदीदा कैरेक्टर का सपोर्ट करना और उस कैरेक्टर की आलोचना करना जो आपको पसंद नहीं है, समझ में आता है, लेकिन एक ऐसे इंसान की खिंचाई करना जो सिर्फ अपना काम कर रहा है, घृणित है, खासकर उन लोगों द्वारा जिनके पास अपनी तस्वीर अपने पास रखने की भी हिम्मत नहीं है… डीपी या उनकी असली पहचान! #अनुपमा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










