Housefull 5 Starcast Fees: हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार की झोली भरी, दूसरे एक्टर्स के हिस्से आई जेब खर्च

Published by :Divya Keshri
Published at :05 Jun 2025 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 Box Office Collection Day 22

Housefull 5 Box Office Collection Day 22

Housefull 5 Starcast Fees: कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि मूवी का बजट 375 करोड़ है. अब आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन को कितनी फीस मिली है.

विज्ञापन

Housefull 5 Starcast Fees: पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बच गए है. फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो उम्मीद की जा रही है कि मूवी ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करेगी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है और ट्रेलर देखने के बाद इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प लग रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 375 करोड़ बताया जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार सहित अन्य स्टार कास्ट को कितनी फीस मिली है.

हाउसफुल 5 के लिए अक्षय कुमार को मिली इतनी फीस

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार बेहद दमदार किरदार में दिखे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को फिल्म के लिए 60-70 करोड़ रुपये की फीस मिली है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि फीस के साथ-साथ फिल्म के प्रॉफिट का भी कुछ हिस्सा खिलाड़ी कुमार को मिलेगा. वहीं, मूवी में रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं और अक्षय के साथ उनकी जोड़ी काफी जमती है. रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को 30-35 करोड़ रुपये की फीस मिली है. जबकि नाना पाटेकर भी इस बार हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए है. उन्हें 3-4 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

अभिषेक बच्चन- संजय दत्त के हाथ लगे इतने करोड़

हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर बच्चन को फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस मिली है. संजय दत्त का भी रोल फिल्म के ट्रेलर में काफी शानदार लगे थे. बताया जा रहा है कि मूवी के लिए उन्हें 12-15 फीस मिली है. जैकी श्रॉफ ने 4-5 करोड़ रुपये चार्ज किए है. इसमें सोनम बाजवा ने 7-8 करोड़ रुपये चार्ज किया है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola