OTT पर मौजूद इन हॉरर फिल्मों को देख उड़ जाएगी रातों की नींद, बिना देर किए अभी करें एंजॉय

horror-films
हॉरर फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है. इन मूवीज को देखने में डर जरूर लगता है, लेकिन आत्मा की डरावनी आवाज और भयानक ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे देखकर आपकी हालत टाइट हो जाएंगी.
हॉरर फिल्में अगर आप देखने के शौकीन है, तो ओटीटी पर कई धमाकेदार फिल्में मौजूद है, जिसे देखकर आप अपना परफेक्ट टाइमपास कर सकते हैं. लिस्ट में राज से लेकर 1920 तक शामिल है.

परी
अनुष्का शर्मा स्टारर परी, एक हॉरर फिल्म है, जो इफ्रिट और औलाधचक्र के इर्द-गिर्द घूमती है. इस मूवी में अनुष्का का लुक काफी डरावना है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

स्त्री
स्त्री एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसमें एक चुड़ैल चंदेरी नामक शहर में आती है और मर्दों को गायब करती है. इसके डायलॉग से लेकर श्रद्धा और राजकुमार की एक्टिंग सभी काफी मजेदार थी. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

भूल भुलैया
अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल-भूलैया आपको डराएगी जरूर लेकिन इसमें अनलिमिटेड कॉमेडी भी होगी. हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक एनआरआई और उसकी पत्नी के बारे में है, जिसके अंदर एक भूतनी आ जाती है. मूवी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

राज
बिपाशा बसु स्टारर फिल्म राज अबतक की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है, इसके ग्राफिक्स और भूतनी की डरावनी आवाज आपके रोंगटे खड़े कर देगा. इस फिल्म को आप यूट्यूब के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं.

1920
1920: द एविल रिटर्न्स के हर एक सीन आपको डराएगी. मूवी में कवि जयदेव की मुलाकात एक ऐसी महिला से होती है, जो अपनी यादाशत खो चुकी है. वह उसे अपने घर लाता है और उसकी मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन चीजें तब खराब हो जाती हैं जब वह एक बुरी आत्मा के वश में हो जाती है. ये अमेजन प्राइम पर आपको मिल जाएगी.

रागिनी एमएमएस
रागिनी एमएमएस की कहानी एक फार्महाउस में आराम करने और मौज-मस्ती करने के लिए निकले एक कपल के बारे में है, जिसे पता नहीं होता कि उसे एक आत्मा का साया है. ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










