Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा ने मंजुलिका की तारीफ में कही ये बात, विद्या बालन ने प्यार से खींचे कार्तिक आर्यन के गाल, देखें ये क्यूट VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में विद्या बालन की एंट्री हो गई है. कार्तिक आर्यन के साथ उन्हें फऐंस देखने के लिए बेताब है. इस बीच दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिससे फैंस की नजर नहीं हट रही.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का इंतजार फैंस कर रहे हैं. पहली बार होगा जब कार्तिक और तृप्ति साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. मूवी में विद्या बालन भी नजर आएंगी जो एक बार फिर से मंजुलिका के रोल में दिखेंगी. विद्या बालन ने ‘भूल भुलैया’ में मंजुलिका के किरदार से सबको डरा दिया था. इस बीच कार्तिक और विद्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग काफी प्यारी लग रही है.

विज्ञापन


जब मिले रूह बाबा और मंजुलिका
विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के स्क्रीनिंग में कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स नजर आए. इस दौरान जब कार्तिक और विद्या एक-दूसरे से मिले तो, उनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. भूल भुलैया 3′ के रूह बाबा और मंजुलिका का ये वीडियो आपको मिस नहीं करना चाहिए. वीडियो में विद्या प्यार से कार्तिक के गालों को खींचते दिखी. एक्टर उनकी तारीफ में कहते है, ‘क्या बात है क्या लग रही हैं आप.’ बाद में दोनों किसी बात हंसते दिखते हैं. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


जानें कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3
सोशल मीडिया पर फैंस को कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रूह बाबा एंड मंजुलिका. एक यूजर ने लिखा, मजा आएगा दोनों को साथ में देखकर. गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक और तृप्ति डिमरी ने फैंस को बताया था कि भूल भुलैया 3 का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है. उन्होंने एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें दोनों का फेस फिल्म के क्लैप बोर्ड से कवर था. एक्ट्रेस लाल बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत लग रही थी. फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी.

Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola