Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी

Updated:
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी है. फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. मूवी इसी साल रिलीज होगी.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया था. हालांकि उनका किरदार काफी छोटा था, लेकिन फिर भी वो लोगों के दिलों पर छा गई थी. उनकी अदाकारी उनकी अदाओं पर फैंस मर-मिटे थे. अब वो जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी. फैंस दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है. पहली बार होगा जब कार्तिक और तृप्ति साथ में बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है.

विज्ञापन


भूल भुलैया 3 का लेटेस्ट अपडेट आया सामने
तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 में साथ में काम कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. मूवी का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है और इस बात की जानकारी एक्टर ने दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की है. तसवीर में कार्तिक और तृप्ति का चेहरा फिल्म क्लैप बोर्ड से ढका हुआ है. तृप्ति ने लाल कलर की बिंदी लगा रखी है, जिसमें वो बेहद हसीन लग रही है. उनकी आंखों में काजल भी दिख रहा है.


कार्तिक बोले- शेड्यूल के बीच यह छोटा सा ब्रेक…
कार्तिक आर्यन ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘टिंग टिंग टिंग, हमने ‘भूल भुलैया 3‘ का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है. शेड्यूल के बीच यह छोटा सा ब्रेक मुझे बेकरार कर रहा है. रूह बाबा की टोपी में अलग ही जादू है. इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रूह बाबा वापस आ गए हैं. एक यूजर ने लिखा, तृप्ति का लुक बुलबुल वाइब्स दे रहा है. एक यूजर ने लिखा, इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. बता दें कि पिछली बार फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी थी. वहीं, इस बार मूवी में विद्या बालन भी होंगी. इसके रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट हो चुका है और मूवी इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Bhool Bhulaiyaa 3: अब ये एक्ट्रेस बनेगी ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका,अक्षय कुमार की जगह नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola